Instagram reel of 3 female professors of Aligarh goes viral प्यार बिना चैन कहां रे...3 महिला प्रोफेसर्स ने कॉलेज परिसर में बनाया रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्यार बिना चैन कहां रे...3 महिला प्रोफेसर्स ने कॉलेज परिसर में बनाया रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय की तीन असिस्टेंट प्रोफेसर क्लास में रील बनाते हुए झूमीं तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तीनों महिला प्रोफेसर के कृत्य से कॉलेज प्रबंधन नाराज है। तीनों पर कार्रवाई के लिए कुलपति को पत्र लिखा गया है।

Sat, 28 June 2025 07:02 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवादादाता, अलीगढ़
share
प्यार बिना चैन कहां रे...3 महिला प्रोफेसर्स ने कॉलेज परिसर में बनाया रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

यार बिना चैन कहां रे, प्यार बिना चैन कहां रे...जैसे गानों पर अलीगढ़ के प्रतिष्ठित टीकाराम कन्या महाविद्यालय की तीन असिस्टेंट प्रोफेसर क्लास में रील बनाते हुए झूमीं तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। तीनों महिला प्रोफेसर के कृत्य से कॉलेज प्रबंधन नाराज है। शिक्षिकाओं का आचरण मर्यादा के विपरीत बताते हुए तीनों पर कार्रवाई के लिए कुलपति को पत्र लिखा गया है।

टीकाराम कन्या महाविद्यालय की तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की तीन रील्स सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही हैं। एक रील में तीनों प्रोफेसर विभाग में पुराने इंडी पॉप गीत नैनों में सपना...पर थिरक रही हैं। दूसरे रील में घूंघट ओढ़कर काले गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है..गीत पर अभिनय करती दिख रही हैं। जबकि तीसरी रील में यार बिना चैन कहां रे, प्यार बिना चैन कहां रे...गीत पर डांस कर रही हैं। पिछले दिनों बनाई गईं तीन प्रोफेसर्स की रील वायरल होने पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और बहस छिड़ गई है कि तीनों प्रोफेसर का यह अंदाज मजेदार था या अनुचित। जहां कुछ इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं। वहीं छात्राओं का एक तबका इसे गंभीरता से देख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FIR फेम कविता कौशिक को भी भाया बरेली का झुमका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तीनों प्रोफेसर्स को नोटिस थमाकर जवाब तलब

तीनों प्रोफेसर के क्लास में डांस के वायरल वीडियो पर कालेज प्रशासन ने नाराजगी जताई है। प्राचार्य डा. शर्मिला शर्मा ने तीनों प्रोफेसर्स को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है। उनका कहना है कि शिक्षक छात्रों का आदर्श होता है। शिक्षक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि छात्रों के लिए उदाहरण बनें। न कि ऐसे कृत्य कर हास्य का पात्र बनें। इस संबंध में प्रबंध समिति सचिव और आरएमपीयू कुलपति को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इस मामले में प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा ने बताया कि शिक्षक का आचरण सभी के लिए आदर्श होना चाहिए। शिक्षिकाओं को ऐसी रील्स बनाते समय सोचना चाहिए था। प्रबंध समिति को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।