Residents in Lalitpur Suffer from Dirty Water and Damaged Roads Businessmen Demand Urgent Repairs नलों से आ रहा गंदा पानी, चालने लायक नहीं सड़कें, Lalitpur Hindi News - Hindustan
More

नलों से आ रहा गंदा पानी, चालने लायक नहीं सड़कें

Lalitpur News - ललितपुर में नगर पालिका परिषद के लोग गंदे पानी और खुदी सड़कों से परेशान हैं। व्यापार मंडल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं, जिससे संक्रामक रोग फैल रहे हैं। व्यापारियों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

Tue, 21 April 2026 09:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share
नलों से आ रहा गंदा पानी, चालने लायक नहीं सड़कें

ललितपुर। नगर पालिका परिषद दायरे में रहने वाले लोग गंदे पानी और खुदी सड़कों से बहुत परेशान हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन समस्याओं को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को एक ज्ञापन सौंपा और स्थितियां नहीं सुधरने पर आंदोलन के लिए चेतावनी दी। ज्ञापन में कारोबारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचना है लेकिन इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर में पूरी तरह से जलापूर्ति नहीं हो रही है। लगभग सात-आठ महीनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। सरकारी नलों की टोटियों से कभी कभार ही पानी आ रहा है।

कई वार्डों में तो महीनों से जलापूर्ति प्रभावित है। लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को विवश हैं, जिससे संक्रामक रोग फैल रहा है। कई वार्डों में अमृत योजना अन्तर्गत बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए नगर के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और महीनों बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिस कारण वार्डों में पैदल चलना भी दूभर हैं। उन्होंने बताया कि जहां लीकेज दुरुस्त करने को सड़क खोदी गई, वहां तुरंत मरम्मत कराई जाए। नई पाइप लाइन बिछाने का काम सड़क खुदाई के एक सप्ताह भीतर पूर्ण किया जाए। मानक के अनुसार 3.30 फीट गहराई में ही पाइप बिछाई जाए। ऊपर निकले पाइप भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और लोगों को समस्याएं होती हैं। व्यापारियों ने 15 दिन के अंदर पाइप लाइनों व विद्युत मोटरों की मरम्मत, टंकियां की सफाई कराने के लिए कहा। इस दौरान तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।