Power Crisis in Aurangabad Residents Face Severe Electricity Shortages Amid Rising Heat पूरे दिन में बमुश्किल 3 घंटे ही मिल पा रही बिजली, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

पूरे दिन में बमुश्किल 3 घंटे ही मिल पा रही बिजली

Lakhimpur-khiri News - गर्मी की शुरुआत से पहले ही औरंगाबाद पावर हाउस की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। पिछले 10 दिनों से बिजली की आपूर्ति केवल तीन घंटे मिल रही है। लाइन फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर आक्रोश जताया है और चेतावनी दी है कि यदि सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

Fri, 17 April 2026 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
पूरे दिन में बमुश्किल 3 घंटे ही मिल पा रही बिजली

गर्मी की दस्तक से पहले ही औरंगाबाद पावर हाउस की व्यवस्थाएं जवाब देती नजर आ रही हैं। पिछले करीब 10 दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पूरे दिन में मुश्किल से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जैसे ही बिजली आती है, कुछ ही देर में लाइन फॉल्ट के चलते सप्लाई फिर ठप हो जाती है। बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हो उठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय लापरवाही, जर्जर बिजली लाइनें निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधक बन रही है।क्षेत्र

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेटेनेंस कार्य के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

में कई जगह पुराने और झूलते तार, कमजोर खंभे और ओवरलोड लाइनें किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से मरम्मत और सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बिजली संकट का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। पेयजल संकट गहराने लगा है। किसान सिंचाई न होने से चिंतित हैं। वहीं दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की आय पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जर्जर लाइनों को बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई औरंगाबाद शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।