छात्र-छात्राओं को दिलाई गई सशक्तिकरण की शपथ
Lakhimpur-khiri News - केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में नारीशक्ति वंदन अधिनियम के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह की देखरेख में डॉ. आदर्श पटेल ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में नारीशक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल ने छात्र-छात्राओं को नारीशक्ति वंदन एवं महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. गौरव अवस्थी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. अमित कुमार यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. विकास चैरसिया सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन