नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
नैनीताल में महिला अध्ययन केंद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। डॉ. पंकज सिंह नेगी ने अधिनियम के प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। यह अधिनियम महिलाओं को आरक्षण का लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित महिला अध्ययन केंद्र में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र एवं आंतरिक शिकायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पूर्ण रूप से लागू होता है, तो यह महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा, हालांकि महिलाओं ने बिना आरक्षण के भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परचम लहराया है।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पंकज सिंह नेगी उपस्थित रहे, जिन्होंने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और इसके सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरन तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. चंद्रकला रावत, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. रंजन, अविनाश जाटव आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन