Demand to Declare Cow as National Mother and Animal Rally Held for Protection गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

Lakhimpur-khiri News - गौ माता को राष्ट्र माता और राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई। ज्ञापन में गौ माता की चिंताजनक स्थिति और उनके संरक्षण के लिए सख्त नीतियों की मांग की गई। साथ ही गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून की आवश्यकता जताई गई।

Mon, 27 April 2026 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

गौ माता को राष्ट्र माता और राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में नगर में रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि गौ माता को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय माना जाता है लेकिन वर्तमान समय में उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर आवारा घूम रही गौ माता भूख प्यास और दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। वहीं कई गौशालाओं में भी उनकी समुचित देखभाल नहीं हो पा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान कर उनके संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी नीतियां लागू की जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

साथ ही गौ तस्करी एवं अवैध परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए कठोर कानून, भारी जुर्माना और सख्त दंड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राहुल शुक्ला, अनिल वर्मा, आशीष, आनंद, पीयूष, पंकज वाजपेयी, अशोक जोशी, अमित मिश्रा, अनूप गुप्ता, हिमांशु जोशी, योगेंद्र प्रजापति, संदीप अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गो संरक्षण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।