Lakhimpur Kheri DM Durga Shakti Nagpal has ordered that all schools up to class 12 will remain closed until 14 January डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का आदेश, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का आदेश, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

लखीमपुर खीरी में सर्दी और शीतलहर को देखते हुए इंटर तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। 

Mon, 5 Jan 2026 10:18 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर खीरी
share
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का आदेश, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

UP School Closed: यूपी के लखीमपुर खीरी में सर्दी और शीतलहर को देखते हुए इंटर तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों के अलावा मान्यता प्राप्त, आईसीएसईसी, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड के कालेजों के लिए आदेश जारी किया गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जारी आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाओं, प्रयोगात्मक परीक्षाओं का समय निर्धारित है उन स्कूलों में हाईस्कूल व इंटर के बच्चों को निर्धारित समय में बुलाकर प्रयोगम्क परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिन शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों की ड्यूटी बीएलओ में लगी है वह बीएलओ का कार्य करेंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों में बूथ है वह स्कूल खुले रहेंगे। डीएम ने जारी आदेश में यह भी कहा है कि 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे। इसी तरह शामली में भी 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बोल दी गई है। यहां सात जनवरी तक डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

पांच जिलों में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते यूपी में शीतलहर चल रही है। भीषण सर्दी के चलते पूरा यूपी कांप उठा है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को घरों में कैद करके रख दिया है। हालांकि सोमवार को कुछ जिलों में हल्की धूप दिखाई दी, लेकिन गलन बरकरार रही। इसको देखते हुए अब कई जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और बिजनौर जिलों में सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में तीन दिन, बिजनौर में एक दिन, मेरठ में दो दिन, वाराणसी में एक दिन और प्रयागराज में 15 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी बोली गई है। सभी जिलों के आदेश के मुताबिक अगर कोई भी स्कूल आदेश का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ, वाराणसी के बाद 3 और जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, 8वीं तक स्कूल बंद

स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से

यूपी बोर्ड के शैक्षणिक कैलेंडर में जनवरी के तीसरे सप्ताह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सोमवार को प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। जिलेभर के एक हजार से अधिक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 से 28 जनवरी तक कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में बचे हुए प्रश्न पत्र स्कूलों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों को देखते हुए प्री-बोर्ड परीक्षा समय सारिणी के अनुसार कराना सुनिश्चित कराएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।