kushinagar police encounter with jajpur gang of odisha active in up 2 criminals shot यूपी में ऐक्टिव उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस का एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में ऐक्टिव उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस का एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली

इस शातिर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी ने कोतवाली हाटा, कोतवाली पडरौना और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया था। संयुक्त टीम को इनके बारे में सूचना मिली थी कि हाटा इलाके किसी वारदात को अंजाम देनेवाली फिराक में हैं। मंगलवार को भोर में किस्तूराजा स्कूल के सामने पुलिस घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी।

Tue, 17 June 2025 10:30 AMAjay Singh संवाददाता, कुशीनगर
share
यूपी में ऐक्टिव उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस का एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली

UP Police Encounter: यूपी पुलिस लगातार ऐक्शन मोड में है। मंगलवार को भोर में कुशीनगर पुलिस की शातिर बदमाशों से हाटा कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इसमें पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। ये दोनों उड़ीसा के जाजपुर के अंतरराज्यीय बदमाश हैं। कुशीनगर में घूमकर यही गैंग टप्पेबाजी और डिक्की तोड़ कर आभूषण आदि की चोरियां कर रहा था।

एसपी की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार इस शातिर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी ने कोतवाली हाटा, कोतवाली पडरौना और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया था। संयुक्त टीम को इनके बारे में सूचना मिली थी कि हाटा इलाके किसी वारदात को अंजाम देनेवाली फिराक में हैं। मंगलवार को भोर में संयुक्त टीम हाटा क्षेत्रान्तर्गत किस्तूराजा स्कूल के सामने देवरिया रोड हाटा के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला को 7.5 साल की कैद, 2 लाख जुर्माना भी

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गये। उनकी पहचान जितू प्रधान पुत्र अन्ना राव प्रधान निवासी दश्मनीया थाना जखपुरा जनपद जाजपुर उडीसा तथा किशोर प्रधान पुत्र नरायण प्रधान निवासी दश्मनीया थाना जखपुरा जनपद जाजपुर उडीसा के रुप में हुई। जिनको मौके से गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से दो अवैध तमन्चा, 4 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, चोरी के भारी मात्रा में सफेद धातु व पीली धातु के आभूषण, घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, 8 कपड़े का कैटलाग और अपराध से अर्जित नगद 15000 रुपये बरामद किया गया। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

हाटा और पडरौना में डिक्की तोड़ उड़ाए थे गहने

पुलिस के अनुसार इसी गैंग ने कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत डिग्गी खोलकर व हाटा क्षेत्रान्तर्गत डिग्गी खोलकर आभूषण चोरी की थी। पकड़े जाने के बाद उन दोनों घटनाओं का खुलासा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को 30 जून को मिलेगी एक नई यूनिवर्सिटी, राष्ट्रपति के हाथों होगा लोकार्पण

बाइक से करते हैं सुनारों की रेकी

उड़ीसा के जाजपुर जनपद का यह अन्तर्राज्यीय गिरोह बाइक से विभिन्न शहरों में जाता है। शहर व आसपास के सुनारों की आने व जाने दोनों की रेकी करता है और दुकान बंद करते या खुलते वक्त मौका पाकर सुनार की गाड़ी का डिग्गी का लॉक अपने पास रखे विशेष उपकरण के माध्यम से खोलकर डिग्गी में रखा माल(आभूषण) या झोला निकाल कर फरार हो जाता है। अभियुक्तगण अपने पास बैग में कपड़े का कैटलाग रखते है ताकि किसी को शक होने पर इनसे पूछताछ होने पर ये लोग कपड़े का व्यापार करना बता सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।