mahayogi guru gorakhnath ayush university will be inaugurated by president draupadi murmu on june 30 यूपी को 30 जून को मिलेगी एक नई यूनिवर्सिटी, राष्ट्रपति के हाथों होगा लोकार्पण; तैयारियां तेज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी को 30 जून को मिलेगी एक नई यूनिवर्सिटी, राष्ट्रपति के हाथों होगा लोकार्पण; तैयारियां तेज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय के निरीक्षण के बाद जिम्मेदारों को विश्वविद्यालय के अधूरे कामों को 22 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा हर रोज निर्माण के कामों का निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है।

Tue, 17 June 2025 09:01 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी को 30 जून को मिलेगी एक नई यूनिवर्सिटी, राष्ट्रपति के हाथों होगा लोकार्पण; तैयारियां तेज

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों 30 जून को कराने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आयुष विवि के निरीक्षण के बाद जिम्मेदारों को विवि के अधूरे कार्यों को 22 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है। उधर, राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम को लेकर परिसर से बाहर तीन हेलीपैड बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

लोक निर्माण विभाग के जेई दीपक सिंह की निगरानी में आयुष विवि परिसर से बाहर कुछ ही दूरी पर भटहट-बासस्थान फोरलेन सड़क के किनारे हेलीपैड बनाने का काम किया जा रहा है। हेलीपैड बनाने में बरसात के मौसम का खास ध्यान रखा गया है। यहां फील्ड में गिट्टियां डालने के लिए मंगवा ली गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां राष्ट्रपति के लिए एक हेलीपैड एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए दो हेलीपैड के साथ पास ही स्विस कॉटेज बनाये जाएंगे। इसके लिए दो तरफ से सौ मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ में फास्टैग लगाने को लेकर फायरिंग, किसान नेता के 2 भाइयों को लगी गोली

निर्माण कंपनी द्वारा आयुष विवि परिसर की सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं पंचकर्म के लिए बने कॉटेज परिसर में पाथवे एवं सड़कों को शीघ्र पूरा कराने में निर्माण कंपनी एवं लोक निर्माण विभाग लगा हुआ है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. के रामचंद्र रेड्डी द्वारा परिसर में वैज्ञानिक विधि से औषधीय पौधे लगवाए जा रहे हैं। एडमिन ब्लॉक के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रपति के हाथों रुद्राक्ष का पौधा लगाने के लिए गार्डन तैयार कराया जा रहा है।

कुलपति ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों संग की बैठक

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विवि के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित कार्यक्रम को लेकर होने वाली तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील सागर, एक्सईएन अर्जुन मित्रा के साथ ही विभागीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला को 7.5 साल की कैद, 2 लाख जुर्माना भी

कुलपति ने परिसर में औषधीय पौधे वैज्ञानिक विधि से लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। इससे पहले कुलपति एडमिन ब्लॉक एवं पंचकर्मा के कॉटेज परिसर में अधूरे कार्यों को नियत तिथि के भीतर पूरा कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। कहा कि कार्यों में किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।