Kunda MLA Raja Bhaiya performed arms worship hundreds weapons were displayed on table mansion राजा भैया के दशहरा शस्त्र पूजन का ताजा फोटो, इतने हथियार देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा भैया के दशहरा शस्त्र पूजन का ताजा फोटो, इतने हथियार देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

पारिवारिक विवाद के बीच कुंडा विधायक राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चा की वजह है बड़ी संख्या में शस्त्रों की पूजा। दो अक्टूबर को विजयदशमी थी, इस मौके पर देशभर में राजपूत समाज के लोगों ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।

Thu, 2 Oct 2025 10:12 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़-कुंडा
share
राजा भैया के दशहरा शस्त्र पूजन का ताजा फोटो, इतने हथियार देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

पारिवारिक विवाद के बीच कुंडा विधायक राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चा की वजह है बड़ी संख्या में शस्त्रों की पूजा की फोटो और वीडियो। जिसमें वह सैकड़ों की संख्या में हथियार मेज पर रखकर पूजन-अर्चन करते नजर आए रहे हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूजा के लिए मेज पर जो हथियार रखे दिख रहे हैं वह अकेले राजा भैया के नहीं हैं। इनमें कोठी समर्थक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान के हथियार भी शामिल हैं, जो शस्त्र पूजा के लिए सभी राजा भैया की कोठी पर पहुंचे थे।

शस्त्रों की पूजा करते राजा भैया

जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुंडा विधायक राजा भैया की बेंती स्थित कोठी पर शस्त्रों के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने भी भाग लिया था। इसमें ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, चेयरमैन समेत कई समर्थक शस्त्रों की पूजा के लिए अपने-अपने हथियार लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कोठी परिसर में एक बड़ी मेज रखी गई जिस पर करीब 200 से ज्यादा हथियारों को रखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भानवी ने दिया राजा भैया के खिलाफ 'सबूत'; अक्षय बोले- हथियारों की तस्वीरें एडिटेड

इसमें छोटे से लेकर बड़े हथियार भी शामिल थे। हथियार इतने थे कि देखकर हर किसी की आंखें चौंधिया जाएंगी। हालांकि किसके कितने हथियार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बतादें कि विजयी दशमी के दिन शस्त्रों की पूजन की परंपरा सनातन धर्म में लंबे समय से चली आ रही है। राजा भैया भी इस तरह का अनुष्ठान हर साल करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।