Raja Bhaiya possesses weapons of mass destruction alleges Bhanvi Singh Home Ministry sends complaint to UP Govt भानवी ने दिया राजा भैया के खिलाफ 'सबूत'; अक्षय बोले- हथियारों की तस्वीरें एडिटेड, कहानी मनगढ़ंत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भानवी ने दिया राजा भैया के खिलाफ 'सबूत'; अक्षय बोले- हथियारों की तस्वीरें एडिटेड, कहानी मनगढ़ंत

यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने पीएमओ से शिकायत की है कि राजा भैया के पास जनसंहारक हथियार हैं। भानवी ने यह भी बताया कि अब तक वह क्यों चुप रहीं।

Fri, 19 Sep 2025 10:42 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
भानवी ने दिया राजा भैया के खिलाफ 'सबूत'; अक्षय बोले- हथियारों की तस्वीरें एडिटेड, कहानी मनगढ़ंत

यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। भानवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑडियों और तीस्वीरें पोस्ट करके दावा किया है कि राजा भैया के पास खतरनाक हथियारों का जखीरा है और उनके अवैध संबंध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराई जाए। उन्होंने दावा किया कि मैंने पर्याप्त सबूत जांच एजेंसियों को दिए हैं और 15 दिन में जांच पूरी की जा सकती है।

'भानवी ने एडिटेड तस्वीरें पोस्ट कीं'

इन आरोपों का जवाब देते हुए राजा भैया के भाई और MLC अक्षय प्रताप सिंह ने कहा है कि भानवी सिंह की ओर से पेश की गईं तस्वीरें एडिटेड हैं। उन्होंने पूछा कि हथियारों की वो तस्वीरें उनसे कहां से आईं, खासकर तब जब भानवी सिंह पिछले 10 वर्षों से परिवार से अलग रह रही हैं। आज तक के मुताबिक, अक्षय प्रताप ने यह भी कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की बात को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है, आवेश में आकर कोई भी कुछ कह सकता है, इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

X पर जारी अपने बयान में भानवी सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक चुप रहकर अपने परिवार की इज्जत बचाने की कोशिश की, लेकिन हाल ही में अक्षय प्रताप ने इंटरव्यू में उन्हें पागल कहा, जिसके बाद अब वह मजबूर होकर सच्चाई सार्वजनिक कर रही हैं। भानवी सिंह ने अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्षय प्रताप जानबूझकर मीडिया के सामने उनके दिल्ली स्थित घर का जिक्र कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनके पाप का घड़ा भर गया, डरने वाले अब डरा रहे, राजा भैया पर भानवी के नए आरोप

गृह मंत्रालय दे चुका है जांच के आदेश

इससे पहले भानवी सिंह 3 जून को पीएमओ से भी अपने पति के पास खतरनाक हथियारों का जखीरा होने की शिकायत कर चुकी हैं। उनके आरोपों के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा डिवीजन के आर्म्स सेक्शन ने यूपी के गृह विभाग के प्रमुख सचिव और आर्म्स लाइसेंसिंग यूनिट के जॉइंट कमिश्नर को भानवी के आरोपों की चिट्ठी भेजकर समुचित कार्रवाई करने कहा है।

राजा भैया और भानवी सिंह अलग रहते हैं और दोनों के बीच कई तरह के विवाद चल रहे हैं। दिल्ली की अदालत में तलाक का भी केस चल रहा है, जिसमें भानवी ने राजा भैया पर अवैध संबंध रखने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया है। भानवी ने पीएमओ से शिकायत में कहा है कि राजा भैया आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके पास अवैध और जनसंहारक हथियारों का जखीरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिया गया है और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृपया भगवान से डरें... राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद में बेटी राघवी की एंट्री

सीबीआई जांच की भी मांग की

भानवी ने कहा, 'मैं केवल जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच चाहती हूं। जो सबूत मैंने दिए हैं, वे अपने आप प्रमाण देते हैं। नई अपराध न्याय संहिता में वैज्ञानिक तरीकों से जांच की व्यवस्था मोदी और अमित शाह ने कर दी है। फॉरेंसिक जांच करा लीजिए, 15 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं हो तो सीबीआई जांच करा लें। हिम्मत हो तो खुद अक्षय प्रताप यह मांग करें कि पूरे मामले की सीबीआई जांच हो, जिससे यह साबित हो जाए कि सच क्या है।'

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।