बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन को पीटा
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में दो पक्षों के झगड़े में बीच-बचाव करने पर एक दंपती और उनके बेटे की पिटाई की गई। घटना 23 अप्रैल की रात हुई, जब पत्नी ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मखऊपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल की देर शाम पड़ोसी आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। एक तरफ से ओमशंकर व उसका भाई शिवबाबू थे। जबकि, दूसरे पक्ष से नंगू और उसका भाई विजय थे। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी मनीषा देवी ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपियों ने आपस की लड़ाई छोड़कर उसी की पिटाई शुरू कर दी।
हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित तथा उसके नौ साल के बेटे आदित्य को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन