Neighbor Dispute Leads to Violent Assault in Kura Village पुरानी रंजिश में देवर-भाभी को पीटा, केस, Kausambi Hindi News - Hindustan
More

पुरानी रंजिश में देवर-भाभी को पीटा, केस

Kausambi News - सरायअकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव में मनोज कुमार ने पड़ोसी अमित कुशवाहा के साथ पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की। विरोध करने पर अमित और उसके परिवार ने मनोज की पिटाई की, जिसमें उसकी भाभी भी शामिल हुई। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Sat, 25 April 2026 04:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
पुरानी रंजिश में देवर-भाभी को पीटा, केस

सरायअकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी अमित कुशवाहा से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर शुक्रवार को वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता राकेश व बहन शिखा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी सविता को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।