Kashmiri man found to be mentally ill was apprehended at ayodhya Ram Temple and handed over to his family by police मानसिक रूप से बीमार निकला राम मंदिर में पकड़ा गया कश्मीरी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मानसिक रूप से बीमार निकला राम मंदिर में पकड़ा गया कश्मीरी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिया गया कश्मीरी शख्स 'मानसिक रूप से बीमार' निकला। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

Sun, 11 Jan 2026 05:37 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share
मानसिक रूप से बीमार निकला राम मंदिर में पकड़ा गया कश्मीरी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिया गया कश्मीरी शख्स 'मानसिक रूप से बीमार' निकला। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि राम मंदिर से हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजन ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने सुबूत के तौर पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थीं। इसके बाद रविवार को शेख को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसे शनिवार को तब हिरासत में लिया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था।

शेख के परिवार के लोग शनिवार को कश्मीर से अयोध्या पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मेडिकल दस्तावेज भी दिखाए। त्रिपाठी ने बताया कि जांच के तहत अयोध्या में शॉल बेचने वाले कुछ कश्मीरी युवकों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने कहा, उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। उनके पते का सत्यापन किया गया। बाद में उन्हें उनके सामान के साथ छोड़ दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के प्रेम-प्रसंग से बौखलाए परिजनों कर दी हत्या, शव जलाकर भागे

राम जन्मभूमि परिसर में संदिग्ध के घुसने का यह दूसरा मामला

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम जन्मभूमि परिसर की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षा के अत्याधुनिक व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां तक फेस रीडिंग के बाद ही परिसर में सुरक्षा कर्मियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का प्रेवश सुनिश्चित होता है। बावजूद इसके किसी न किसी तरीके से परिसर में संदिग्ध प्रवेश करने की कोशिश करते रहे हैं। कश्मीरी सख्स के नमाज पढ़ने के मामले से एक बार फिर अधिकारी सकते में हैं। इससे पहले सात जून को भी नो एंट्री जोन कुबेर टीला तक एक अधेड़ व्यक्ति पंहुच गया था। मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर पर अश्लील पोस्ट, यूपी में पुलिस के सामने हिंदूवादी नेताओं पर पथराव

चेकिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में मिली है अनुमति

कई सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था है। कई बैरियरों पर चेकिंग के बाद किसी की श्रद्धालु को मंदिर तक जाने की अनुमति दी जाती है। लेकिन शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अहद शेख (56) पुत्र मोहम्मद इस्माइल शेख निवासी गढ़पुरा सोपिया , कश्मीर द्वारा परकोटा (परिक्रमा मार्ग) पर नमाज पढ़ने के मामले से परिसर के सुरक्षा अधिकारी सकते में हैं। क्योंकि अलग तरह का पहनावा होने के बावजूद किसी सुरक्षा कर्मी की नजर उस पर नही पड़ी। हर दस कदम हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इससे पहले 5 जून एक अधेड़ प्रतिबंधित क्षेत्र कुबेर टीला तक पहुंच गया था। क्योंकि राम मंदिर के इलावा परिसर के किसी भी क्षेत्र में अतिरिक्त व्यक्ति का जाना सुरक्षा कारणों से लगभग असंभव है। इस बावजूद एक अधेड़ के अज्ञानतावस कुबेर टीला तक पहुंच जाने के मामले को परिसर के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक माना था। परिसर के सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।