Enraged by their daughter love affair family murdered her burned body and fled Police have arrested boyfriend बेटी के प्रेम-प्रसंग से बौखलाए परिजनों कर दी हत्या, शव जलाकर भागे, पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटी के प्रेम-प्रसंग से बौखलाए परिजनों कर दी हत्या, शव जलाकर भागे, पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा

कासगंज में एक नाबालिग बेटी की उसी के परिवार वालों ने हत्या कर दी। नाबालिग लड़की का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जब परिवार वालों को लगी तो उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

Sun, 11 Jan 2026 04:38 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कासगंज
share
बेटी के प्रेम-प्रसंग से बौखलाए परिजनों कर दी हत्या, शव जलाकर भागे, पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा

यूपी के कासगंज में एक नाबालिग बेटी की उसी के परिवार वालों ने हत्या कर दी। नाबालिग लड़की का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जब परिवार वालों को लगी तो उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी के प्रेम-प्रसंग के बौखलाए परिजनों ने बेटी को ही मार डाला और उसके शव को आनन-फानन में जला दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चिता जल चुकी थी, हालांकि पुलिस ने लड़की के शव के अवशेष को बरामद करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने लड़की के प्रेमी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

घटना शनिवार की रात की है। पुलिस के मुताबिक गांव एक नाबालिग लड़की और गांव के ही नाबालिग लड़के के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया था। शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका गांव से भाग गए थे। इसकी भनक लगने पर लड़के और लड़की के परिजनों ने आगरा जाकर उन्हें पकड़ लिया और दोनों को लेकर गांव आ गए। लड़के को उसके परिजन घर ले गए। लेकिन बेटी द्वारा उठाए गए कदम से उसके घर वाले बौखला गए थे।

बेटी को घर ले जाने की बजाए परिजन उसे अपने साथ ले गए और उसकी हत्या करके चोरी-छिपे शव को जला दिया। रविवार को थाना ढूंढना पुलिस को सूचना मिली की लड़की की हत्या शनिवार की रात को करके उसके सबको जला दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने कारीब तीन घंटे की तलाश करने के बाद जले हुए शव के अवशेष बरामद के लिए। घटना के बाद लड़की के परिवारजन घर छोड़कर भाग गए हैं। जबकि प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।