Special Train Service from Kanpur to Asansol Launched for Summer Holidays कानपुर से आसनसोल को स्पेशल ट्रेन 21 को, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

कानपुर से आसनसोल को स्पेशल ट्रेन 21 को

Kanpur News - कानपुर सेंट्रल से आसनसोल तक गर्मी की छुट्टियों में एक विशेष ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन 21 अप्रैल को कानपुर से और 22 अप्रैल को आसनसोल से रवाना होगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे और आरक्षण रविवार से शुरू होगा। यात्रा का समय लगभग 24 घंटे का होगा।

Sat, 18 April 2026 06:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कानपुर से आसनसोल को स्पेशल ट्रेन 21 को

कानपुर। गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से आसनसोल तक एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाई है। इनमें से 04167 कानपुर सेंट्रल से 21 अप्रैल तो 04168 आसनसोल से 22 अप्रैल को चलेगी। यात्री रविवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। एनसीआर के सीपीआऱओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से यह विशेष ट्रेन मंगलवार 15:10 बजे रवाना होगी। वि​भिन्न स्टेशन होते हुए यह अगले दिन दोपहर तीन बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आसनसोल से बुधवार 17:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन गुरुवार 14.00 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य के सात, स्लीपर के आठ, एसी तृतीय के तीन सहित कुल 20 कोच होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।