Railways Introduces Special Trains for Summer Holidays in Kanpur गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष ट्रेनें, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष ट्रेनें

Kanpur News - गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष ट्रेनें गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष ट्रेनें गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष

Thu, 16 April 2026 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
गांधीधाम, मालदा टाउन, दिल्ली, सुपौल से विशेष ट्रेनें

कानपुर। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाले यात्री लोड के मद्देनजर रेल प्रशासन ने चार जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गांधीधाम -मालदा टाउन और नई दिल्ली-सुपौल के बीच चलने वाली ये ट्रेनें गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। इसके अलावा एक जोड़ी विशेष ट्रेन का अतिरिक्त संचालन भी किया गया। इन ट्रेनों में शुक्रवार से यात्री रिजर्वेशन करा सकेंगे। एनसीआर सीपीआरओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 09463/09464 गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम विशेष ट्रेन में से गांधीधाम से 19 अप्रैल रविवार और मालदा टाउन से 21 अप्रैल मंगलवार को चलेगी। यह गांधीधाम जंक्शन से सुबह 12:30 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर एक बजे गोविंदपुरी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, पडरौना से होकर गुजरेगी

यहां से पांच मिनट बाद 01:05 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स मालदा टाउन से शाम 05:35 बजे रवाना होकर अगली दोपहर 02:25 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से ढाई बजे रवाना होकर रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे गांधीधाम पहुंचेगी। इसमें एसी द्वितीय के एक, एसी तृतीय के दो, स्लीपर के 13, सामान्य के दो, एसएलआरडी के दो सहित कुल 20 कोच होंगे। इसके अलावा, 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन में से नई दिल्ली से 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक (21, 22, 23, 24 व 25 मई को छोड़कर) और सुपौल से 19 अप्रैल से 17 मई तक (23, 24, 25, 26 व 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन चलेगी। यह नई दिल्ली से रात 09:35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 06:50 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 06:55 बजे रवाना होकर प्रयागराज-रामबाग होते हुए अगली सुबह 06:35 बजे सुपौल जंक्शन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स सुपौल से सुबह 07:45 बजे रवाना होकर अगली सुबह 06:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से सवा छह बजे रवाना होकर दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।रेलवे ने 04066-04065 आनंद विहार टर्मिनस-खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनस आरक्षित विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 04066 आनंद विहार टर्मिनस से 19 अप्रैल रविवार तो 04065 खुर्दा रोड से 20 अप्रैल सोमवार को चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।