High-Speed Train Services Resuming on Kanpur-Lucknow Route with Enhanced Safety Features 14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें , Kanpur Hindi News - Hindustan
More

14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें

Kanpur News - 14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें 14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें

Sun, 12 April 2026 07:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें

कानपुर। कानपुर सेंट्रल से चारबाग या फिर इस रूट से जाने और आने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। 14 मई से गंगा पुल (पुल संख्या 110) के ट्रैक पर शताब्दी, वंदेभारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें 130 की स्पीड से गुजरेंगी। रेलवे लखनऊ मंडल की परिधि में आने वाले गंगाब्रिज के डाउन ट्रैक का मेंटीनेंस कार्य कराए जाने की वजह से 13 मई तक सुबह 9:30 से 17:30 बजे तक हर दिन ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 17 मेमू ट्रेनें निरस्त हैं और 54 ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ रहा है। रेलवे इंजीनियरों ने बताया कि अबकी बार ट्रैक के सिलापट उच्च तकनीकी गुणवत्ता वाले स्टील गर्डर से बदले जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक वाले गर्डर लगने से स्पीड के साथ ही सुरक्षा और सुदृढ़ होगी।रेलवे अफसरों ने मिशन गति के तहत कानपुर से लखनऊ रेलमार्ग पहले ही शामिल हो चुका है। इसके मद्देनजर सिग्नल,ट्रैक और कवर्ड ट्रैक का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इस ट्रैक पर 160 किमी. की गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके बाद नानस्टाप ट्रेनें 40 मिनट में कानपुर से लखनऊ का सफर पूरा करेंगी। अभी सवा से दो घंटे में ट्रेनें सफर पूरा करती हैं।गंगा ब्रिज से लखनऊ और कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेनें फुल स्पीड से चलेंगी। अब ट्रैक 160 किमी के हिसाब से फिट किया जा रहा है। अब वीआईपी ट्रेनें धीमी गति या कॉशन से लेट न होंगी।एसके जायसवाल-पीआरओ, लखनऊ मंडल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।