Indian Railways Announces Special Trains for Passengers - Khatiapura to Howrah खातीपुरा-हावड़ा के मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन , Agra Hindi News - Hindustan
More

खातीपुरा-हावड़ा के मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन खातीपुरा से सुबह 9.30 बजे चलेगी और हावड़ा से रात 11.55 बजे लौटेगी। ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच होंगे।

Sun, 12 April 2026 10:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
खातीपुरा-हावड़ा के मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 09709/79710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन खातीपुरा से 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को और हावड़ा से 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। ट्रेन खातीपुरा से मंगलवार को सुबह 9.30 बजे चलकर दोपहर 12.50 बजे ईदगाह और बुधवार को दोपहर 3.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन हावड़ा से बुधवार को रात 11.55 बजे चलकर शुक्रवार तड़के 3.15 बजे ईदगाह जं. और सुबह 9 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 10 जनरल कोच लगे होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।