आजसू ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग रखी
रांची में आजसू ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा का कहना है कि तापमान बढ़ने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर स्कूलों का समय बदला जाए।

रांची, विशेष संवाददाता। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए आजसू ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय बदला जाए।
साथ ही स्कूलों में पेयजल, प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन