Kanpur: Younger brother beats elder brother so hard that brain comes out, skull bone and jaw are also broken बर्बरता : बड़े भाई को इतना मारा कि भेजा निकल आया, सिर की हड़्डी, जबड़ा भी टूटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बर्बरता : बड़े भाई को इतना मारा कि भेजा निकल आया, सिर की हड़्डी, जबड़ा भी टूटा

यूपी के कानपुर में छोटे भाई ने बर्बरता से बड़े भाई की हत्या कर दी। साथी के साथ मिलकर छोटे भाई ने ईंट और साबड़ से इतनी बुरी तरह से मारा कि बड़े भाई का  भेजा तक बाहर आ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नेत्रहीन की सिर की हड्डी, जबड़ा और हाथ भी टूटा मिला है।

Fri, 5 Dec 2025 02:28 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बर्बरता : बड़े भाई को इतना मारा कि भेजा निकल आया, सिर की हड़्डी, जबड़ा भी टूटा

यूपी के कानपुर के बर्रा में घर के अंदर नशेबाजी का विरोध करने पर छोटे भाई ने नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या बड़े बर्बर तरीके से कर डाली। साथी के साथ मिलकर छोटे भाई ने ईंट और साबड़ से इतनी बुरी तरह से मारा कि उनका भेजा तक बाहर आ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नेत्रहीन की सिर की हड्डी, जबड़ा और हाथ भी टूटा मिला है। पुलिस ने हत्यारोपित साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।

बर्रा विश्व बैंक निवासी 45 वर्षीय कुंदन सिंह बहन कंचन और भाई छोटू के साथ रहते थे। इसके अलावा उनके परिवार में एक बड़ा भाई विनोद जो घाटमपुर में रहते हैं और छोटा भाई चंदन लखनऊ में रहकर टाइल्स-पत्थर का काम करता है। परिजनों ने बताया कि चंदन नशे का लती था। वह हफ्ते-पंद्रह दिन में घर आकर नशेबाजी करता था। एक साल से अधिक समय से कुंदन को मोतियाबिंद के कारण दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया था। इसके बाद चंदन घर के अंदर ही दोस्तों के साथ शराब पीने लगा था। कुंदन इसका विरोध करते थे, लेकिन आंखों से लाचार होने के कारण ज्यादा कुछ कर नहीं पाते थे।

कंचन ने बताया कि बुधवार को दिन से ही चंदन दोस्त राजू चौरसिया के साथ घर में शराब पीकर नशेबाजी कर रहा था। कुंदन के विरोध करने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला किया और भाग निकले। मामला परिवार का होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। रात में दोबारा चंदन साथी के साथ घर लौटा। कंचन के मुताबिक पहले उसे पीटा। इसके बाद दोनों ऊपर सो रहे कुंदन के कमरे पर चले गए। ईंट और साबड़ से हमला कर दिया। दशहत के कारण वह ऊपर नहीं गई। कुछ देर बाद दोनों घर से भाग निकले। उसने ऊपर जाकर देखा तो खून से लथपथ कुंदन का शव पड़ा था।

बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों ने बर्बरता से हत्या की है। ईंट व साबड़ के हमले से सिर की हड्डी टूट गई और भेजा बाहर निकल आया था। सिर पर कई वार होने के कारण मौत हो गई। इस मामले में हत्यारोपित राजू चौरसिया को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वहीं हत्यारोपित भाई की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हा 45 का और 15 साल की थी दुल्हन, इमाम ने नाबालिग का नहीं पढ़ाया निकाह

हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है चंदन

बड़े भाई विनोद ने बताया कि चंदन नशे में अक्सर झगड़ा करता है। तीन साल पहले भी उसने गोविंद नगर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद हत्या के प्रयास में वह एक साल जेल में बंद था। परिजनों ने जमानत लेकर छुड़ाया था। तब से वह लखनऊ में रहकर काम करने लगा था।

कुंदन को छत से फेंकने का किया प्रयास

बहन कंचन ने बताया कि चंदन इससे पहले पांच से छह बार कुंदन पर जानलेवा हमला कर चुका था। छोटा भाई होने के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की गई। बुधवार दोपहर में चंदन साथी राजू के साथ छत पर नशेबाजी कर रहा था। कुंदन ने विरोध जताया तो उसे छत से फेंकने लगे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।