Dulha age 45 and the Dulhan was 15. imam refused to perform the nikah for the minor; wedding procession returned दूल्हा 45 का और 15 साल की थी दुल्हन, इमाम ने नाबालिग का नहीं पढ़ाया निकाह; वापस लौटी बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा 45 का और 15 साल की थी दुल्हन, इमाम ने नाबालिग का नहीं पढ़ाया निकाह; वापस लौटी बारात

यूपी के इमाम ने मिसाल पेश की है। उन्होंने नाबालिग दुल्हन का निकाह नहीं पढ़ाया। दरअसल, दूल्हा 45 साल का था और दुल्हन की उम्र मात्र 15 साल की थी। इस देख कर इमाम ने यह फैसला लिया। बारात वापस लौट गई।

Wed, 3 Dec 2025 07:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दूल्हा 45 का और 15 साल की थी दुल्हन, इमाम ने नाबालिग का नहीं पढ़ाया निकाह; वापस लौटी बारात

यूपी के बिजनौर में शहर कोतवाली के मोहल्ला बख्शीवाला में एक बारात उस समय बिना दुल्हन के लौट गई जब निकाह पढ़ाने पहुंचे इमाम साहब ने 15 साल की नाबालिग दुल्हन को देखकर निकाह पढ़ाने से साफ इनकार दिया। दूल्हे की उम्र 45 साल बताई जा रही है। इमाम ने परिजनों को समझाया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर कोतवाली के मोहल्ला बक्शीवाला में स्योहारा से बारात आई थी। बारात में करीब 25 लोग शामिल थे। कम संख्या देखकर ही आसपास के लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई थी। इसी बीच बारात में मौजूद एक व्यक्ति लगातार निकाह जल्द कराने की जिद कर रहा था, जबकि घराती चाहते थे कि पहले बारातियों को खाना खिलाया जाए, उसके बाद निकाह की रस्म पूरी हो। व्यक्ति के बार-बार जल्दी निकाह कराने की जिद से लोगों का शक हुआ। इस बीच खाना खाने लगी। वहीं इमाम साहब भी निकाह पढ़ाने पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 826 ब्लॉक परियोजना प्रबंधकों की होगी भर्ती, योगी सरकार का विज्ञापन जारी
ये भी पढ़ें:UP में ऐसे कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, विधानमंडल में बिल लाएगी योगी सरकार

औपचारिकताएं शुरू हुईं तो इमाम को पता चला कि दूल्हे की उम्र लगभग 45 साल है। उन्होंने दुल्हन का आधार कार्ड मंगवाया तो उसमें उम्र मात्र 15 वर्ष दर्ज मिली। यह देखकर इमाम साहब ने तत्काल निकाह पढ़ाने से मना कर दिया और घरवालों को कानूनी व धार्मिक नियमों की जानकारी दी। घटना को तरह तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

पहले भी दो शादियां कर चुका था दूल्हा

लोगों को पता चला कि दूल्हा इससे पहले दो शादियां कर चुका है, जो सफल नहीं रहीं। अब वह तीसरी शादी करने आया था। उम्र और पिछली शादियों की जानकारी सामने आते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी समझाने-बुझाने और बातचीत के बाद आखिरकार बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।