Kanpur Salaries of 71 policemen withheld 4 suspended including 2 ASI कानपुर में वेतन घोटाला, 71 पुलिसकर्मियों की सैलरी रोकी, 2 ASI समेत 4 सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में वेतन घोटाला, 71 पुलिसकर्मियों की सैलरी रोकी, 2 ASI समेत 4 सस्पेंड

कानपुर में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए 71 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त वेतन रोक दिया है। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मियों को नियमों के विरुद्ध एक माह का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया था। इस ऐक्शन से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Wed, 15 April 2026 06:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कानपुर में वेतन घोटाला, 71 पुलिसकर्मियों की सैलरी रोकी, 2 ASI समेत 4 सस्पेंड

UP News: कानपुर में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए 71 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त वेतन रोक दिया है। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मियों को नियमों के विरुद्ध एक माह का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया था। गलती उजार होने के बाद विभागीय काम देखने वाले दो एएसआई, एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, इस ऐक्श के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से अवकाश पर रहे कर्मचारियों को भी वेतन जारी कर दिया गया था, जो विभागीय नियमों के खिलाफ है। मामला उजागर होने के बाद संबंधित कर्मियों से अतिरिक्त भुगतान की वसूली शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं, दो एएसआई रैंक के अधिकारियों पर भी गाज गिरी है और उन्हें सस्पेंड किया गया है। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर का कमाल, AI अवेयरनेस प्रोग्राम ने बनाया में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मामले एक पुलिस अफसर ने बताया कि, पुलिस विभाग में अराजपत्रित कर्मचारियों जो नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते हैं, उन्हें एक माह का अतिरिक्त अवकाश/वेतन देने का प्रावधान है। इस प्रकरण में पाया गया कि कुछ कर्मचारी लंबे समय तक अवकाश पर रहे थे या निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवा नहीं दे रहे थे। ऐसे कर्मचारियों को नियमों के अनुसार यह अतिरिक्त एक माह का वेतन नहीं मिलना चाहिए था। लेकिन संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के कारण करीब 50 कर्मियों को यह अतिरिक्त वेतन जारी कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोट देने WB जा रही लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस को कहा थैंक यू, जानें क्यों?

अधिकारी के मुताबिक मामले के संज्ञान में आते ही नियमानुसार इस अतिरिक्त भुगतान की कटौती कर ली गई है। साथ ही, इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एक कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और दो एएसआई रैंक के कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। सभी के विरुद्ध विभागीय जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव मैरिज परिवार के सम्मान का मुद्दा नहीं,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कपल को दी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।