girls from siliguri who were going to vote in the west bengal elections thanked the gorakhpur police know why WB चुनाव में वोट देने जा रही सिलिगुड़ी की लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस को कहा थैंक यू, जानें क्यों?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

WB चुनाव में वोट देने जा रही सिलिगुड़ी की लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस को कहा थैंक यू, जानें क्यों?

लड़कियों ने बकायदा वीडियो बनाकर गोरखपुर की गीडा पुलिस की सराहना की। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लड़कियां यह कहती सुनी जा रही हैं- ‘हम लोग बेंगलुरु से सिलीगुड़ी आ रहे थे। हम लोगों ने सिलीगुड़ी तक का बस का टिकट लिया था लेकिन हम लोगों को गोरखपुर लाकर छोड़ दिया।’ 

Wed, 15 April 2026 11:44 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
WB चुनाव में वोट देने जा रही सिलिगुड़ी की लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस को कहा थैंक यू, जानें क्यों?

UP News: पश्चिम बंगाल चुनाव में वोट जाने के लिए निकली छह लड़कियों के साथ ट्रैवल एजेंसी वाले की लापरवाही के चलते ऐसा कुछ हुआ कि वे गोरखपुर पुलिस को थैंक यू कहने लगीं। लड़कियों ने बकायदा वीडियो बनाकर पूरा वाकया बताया और गोरखपुर की गीडा पुलिस की तारीफ की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रह है। यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दरअसल, ट्रैवल एजेंसी ने आधे रास्ते में लड़कियों को छोड़ दिया था। यही नहीं उसने रिफंड करने से भी मना कर दिया था। लड़कियों ने गोरखपुर के गीडा थाना की पुलिस से इसकी शिकायत की। सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मदद को पहुंची और किराया वापस कराकर लड़कियों को दूसरी बस से सिलीगुड़ी के लिए रवाना कराया।

इसके बाद लड़कियों ने बकायदा वीडियो बनाकर गीडा पुलिस की सराहना की। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लड़कियां यह कहती सुनी जा रही हैं- ‘हम लोग बेंगलुरु से सिलीगुड़ी आ रहे थे। हम लोगों ने बस का टिकट लिया था सिलीगुड़ी तक का लेकिन हम लोगों को गोरखपुर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद हम लोग एजेंसी को कॉल कर रहे थे लेकिन वे न तो फोन पिक कर रहे थे न ही पैसा रिफंड कर रहे थे। तब हम लोगों ने पुलिस को इन्फार्म किया। तब गीडा थाना की पुलिस आई। पुलिस ने आकर हमको रिफंड दिलाया। तो गीडा थाना के पुलिस आफिसर को हमारी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी वजह से हम लोग सिलिगुड़ी जा पा रहे हैं। थैंकू सो मच गीडा थाना।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निगेटिव नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें, योगी ने युवा कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

इस माध्यम से बुक हुआ था टिकट

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लड़कियां बेंगलुरु में नौकरी करती हैं। वे पश्चिम बंगाल में चुनाव में मतदान करने के लिए बस से सिलीगुड़ी जा रही थीं। उनका टिकट बाघागाढ़ा स्थित ट्रैवल प्वाइंट एजेंसी के माध्यम से बुक कराया गया था। लड़कियों ने आरोप लगाया कि बस गोरखपुर पहुंचने के बाद स्टाफ ने आगे जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, बस स्टाफ की ओर से लड़कियों को किराया वापस करने से भी इनकार कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु, बंगाल की चुनावी रैली में पैर छूकर लिया आशीर्वाद

लड़कियों ने एजेंसी वालों से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। इससे परेशान होकर युवतियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैवल एजेंसी से बातचीत कर मामला सुलझाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एजेंसी ने युवतियों का पूरा किराया वापस किया। साथ ही पुलिस ने तत्काल दूसरी बस में सिलीगुड़ी के लिए उनका टिकट बुक कराकर उन्हें सुरक्षित रवाना कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब दुनिया देखेगी यूपी के टेराकोटा की चमक, औरंगाबाद बनेगा स्पेशल टूरिस्ट विलेज
ये भी पढ़ें:परिवार ही असली धन: योगी की सीख, 'विवाद नहीं, संवाद से सुलझाएं घर के झगड़े'
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।