Kannauj Etawah and Farrukhabad will also be connected via Ganga Expressway it will be extended up to Haridwar गंगा एक्सप्रेसवे से कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद भी जुड़ेंगे; हरिद्वार तक होगा विस्तार, पूरा रूट मैप तैयार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे से कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद भी जुड़ेंगे; हरिद्वार तक होगा विस्तार, पूरा रूट मैप तैयार

गंगा एक्सप्रेस-वे को करीब 92 किमी लंबे सिक्सलेन फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे के जरिये प्रदेश के तीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस वे की कनेक्टिविटी हरदोई के सवायजपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे से और दूसरे छोर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से इटावा के कुदरैल में होगी।

Wed, 29 April 2026 06:59 PMDinesh Rathour कानपुर, प्रमुख संवाददाता
share
गंगा एक्सप्रेसवे से कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद भी जुड़ेंगे; हरिद्वार तक होगा विस्तार, पूरा रूट मैप तैयार

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे को करीब 92 किमी लंबे सिक्सलेन फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे के जरिये प्रदेश के तीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस वे की कनेक्टिविटी हरदोई के सवायजपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे से और दूसरे छोर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से इटावा के कुदरैल में होगी। इसमें इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई जिले शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार की बात कही और कहा कि जल्द ही मेरठ से हरिद्वार तक इसका विस्तार होगा और फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस के जरिये दूसरे एक्सप्रेस से से भी यह जुड़ जाएगा।

गंगा एक्सप्रेस का निर्माण कराने वाली एजेंसी यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने इसका रूट मैप तैयार कर लिया है और जमीन अधिग्रहण के लिए चिन्हांकन की कवायद चल रही है। सिक्सलेन एक्सेस कंट्रोल्ड लिंक एक्सप्रेस को बनाने में करीब 7600 करोड़ रुपये का खर्च आने की अनुमान है और छह जिलों के 76 गांवों से यह गुजरेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक लाख से अधिक लोगों ने दी जमीन, सीएम योगी ने किसानों का जताया आभार

यूपी के तीन एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस के जरिये गंगा एक्सप्रेस से प्रदेश की राजधानी जुड़ेगी और तीन एक्सप्रेस-वे इंटरकनेक्ट हो जाएंगे। मसलन गंगा एक्सप्रेस-वे के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से जुड़ते ही वह दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा और लखनऊ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ाव हो जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे इटावा के कुदरैल, मैनपुरी के भोगांव, कन्नौज के तिर्वा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के जलालाबाद होते हुए हरदोई के सवायजपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है। कन्नौज-फर्रुखाबाद से जुड़ने से कानपुर-अलीगढ़ हाईवे से भी आसान पहुंच हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़े वाहनों की डिजिटल एंट्री, CNG छोड़ मिलेंगी ये सुविधाएं

गंगा एक्सप्रेस उन्नाव में कनेक्ट हुआ

कानपुर और लखनऊ के बीच गंगा एक्सप्रेस उन्नाव में कनेक्ट हुआ है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उन्नाव के दही थाने के अंतर्गत सोनिक के पास बनी रैंप से गंगा एक्सप्रेस पर चढ़ा-उतरा जा सकता है। कानपुर से उन्नाव होते हुए इस गंगा एक्सप्रेस की दूरी 27 किमी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब छह घंटे में मेरठ से प्रयागराज; पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां गंगा जैसे यूपी की जीवनरेखा हैं वैसे ही गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा। जल्द ही इसका विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे से भी इसे जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने 36,230 करोड़ की लागत से मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए गए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दौरान यह घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि अन्नदाताओं ने इस परियोजना के लिए जमीन दी तभी यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन सका। पहले की सरकारों ने अन्नदाताओं की उपेक्षा की। उनकी फसलें बड़े बाजारों तक नहीं पहुंच पाती थीं। इस एक्सप्रेस-वे से किसान की उन्नति होगी। करोड़ों लोगों का जीवन बदलेगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।