kal ka mausam kaisa rahega up weather heat wave forecast imd alert may 20 banda agra prayagraj jhansi यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी

UP kal ka mausam: यूपी तपिश के बेहाल है।  बुधवार 20 मई को कई जिले तपेंगे। 11 जिलों के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है।

Tue, 19 May 2026 08:04 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी

UP kal ka mausam: उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार को आसमान से मानों आग बरसी। बुंदेलखंड के बांदा में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सूबे के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार 20 मई को कई जिले तपेंगे। 11 जिलों के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन (रेडिएशन) बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के लिए रेड वार्निंग और राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 11 शहरों में सूरज आग उगल रहा है और यहां पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। इनमें सबसे ऊपर बांदा (48.2 डिग्री) रहा। इसके बाद आगरा ताज (46.5° डिग्री), झांसी (46.5° डिग्री), प्रयागराज (45.8° डिग्री), उरई(45.2 डिग्री), कानपुर आईएएफ (44.8 डिग्री), कानपुर शहर (44.0 डिग्री), मुजफ्फरनगर (43.6° डिग्री), अलीगढ़ (43.4 डिग्री), चुर्क (43.2° डिग्री) और इटावा (43.0 डिग्री) शामिल हैं। इसके अलावा फतेहगढ़, वाराणसी बीएचयू, हरदोई और फुर्सतगंज में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा।

40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे लू के थपेड़े

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में समूचे उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं। हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है।

पश्चिम यूपी में उष्ण रात्रि का अलर्ट

दिन के साथ अब रातें भी झुलसाने लगी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में वार्म नाइट यानी उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा है, जिससे रात में भी उमस और तपन से राहत नहीं मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर- रोहतास और भभुआ में लू, बिहार में गर्मी के सितम से राहत कब; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:मौसम बस देने वाला है गुड न्यूज, कब तक आ रहा मॉनसून; आज 10 राज्यों में होगी बारिश

इन जिलों में अलर्ट

रेड अलर्ट (भीषण लू वाले क्षेत्र): बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास।

ऑरेंज अलर्ट (गंभीर लू वाले क्षेत्र): कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर व देहात, रायबरेली, औरैया और ललितपुर।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।