Just four days after the suhagraat bride ran away with the jewelry and cash सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया खेला, ससुरालजनों को बेहोश कर गहने-कैश लेकर हुई फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया खेला, ससुरालजनों को बेहोश कर गहने-कैश लेकर हुई फरार

शादी के महज चार दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा खेला कर दिया कि ससुराल वाले हैरान रह गए। अलीगढ़ के जट्टारी कस्बे में नई नवेली दुल्हन ने ससुरालजनों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखे हजारों रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

Mon, 10 Nov 2025 10:10 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अलीगढ़
share
सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया खेला, ससुरालजनों को बेहोश कर गहने-कैश लेकर हुई फरार

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कस्बा जट्टारी के मोहल्ला पांच विसा में शादी के बाद एक नवविवाहित दुल्हन अपने ससुरालजनों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला पांच विसा के रहने वाले पीड़ित मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विजयपाल और दान सिंह नामक दो बिचौलियों ने उनकी शादी मऊ जिले की रहने वाली ज्योति नामक युवती से कराई थी। शादी के बाद चार नवंबर को ज्योति को जट्टारी स्थित उनके आवास पर लाया गया। शादी के बाद तीन-चार दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बीते शनिवार को ज्योति ने घर के सभी सदस्यों को दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे सब लोग अचेत हो गए।

अगले दिन रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो ज्योति घर में नहीं मिली। इसके साथ ही घर की अलमारी में रखे करीब तीस हजार रुपये, सोने की अंगूठी, झुमकी आदि आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि दोना बिचौलियों ने युवती के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पीड़ित मनोज कुमार ने जट्टारी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कार से मिली AK-4

शादी के बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

उधर, अमरोहा जिले में निकाह व दूसरी रस्मों को अदा कर रविवार रात करीब एक बजे दुल्हन को लेकर घर पहुंचे 45 वर्षीय दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही दुल्हन गश खाकर गिर बेहोश हो गई। एकाएक ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वलीमे की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।