jold for Electricity Consumers with Negative Balances Connections 40000 People Disconnected in UP माइनस बैलेंस वाले बिजली उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में 40 हजार लोगों के कटे कनेक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

माइनस बैलेंस वाले बिजली उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में 40 हजार लोगों के कटे कनेक्शन

यूपी में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। विभाग ने प्रदेश के 40 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इनका स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस था, जिसके बाद ये कार्रवाईकी गई।

Fri, 13 March 2026 09:57 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
माइनस बैलेंस वाले बिजली उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में 40 हजार लोगों के कटे कनेक्शन

स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था लागू होते ही प्रदेश में कम से कम 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन खाता ऋणात्मक होने की वजह से शुक्रवार को कट गए। कई जगहों पर भुगतान के बावजूद बिजली कनेक्शन स्वत: न जुड़ पाने की भी शिकायतें मिली हैं। यूपी में 70 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं और इनमें से 50 लाख से ज्यादा का खाता ऋणात्मक है। पावर कॉरपारेशन ने तीन दिन पहले ही शुक्रवार से स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी। इसके तहत स्मार्ट मीटर का सर्वर लाइव किया गया है।

पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटरों के खाते की रकम बनाए रखने की अपील की थी और ऐसा न करने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जैसे ही सर्वर लाइव किया गया उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटना शुरू हो गए। देर रात तक कनेक्शन कटने का सिलसिला जारी था। जानकारी के मुताबिक बिजली कटने के बाद कई उपभोक्ताओं ने सीएससी सेंटर पर भुगतान कर दिया है, लेकिन अभी तक भुगतान आरएमएस सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। इसकी वजह से उनकी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता खासे परेशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले में एक लाख बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी, किस पर कसेगा शिकंजा?

प्रीपेड व्यवस्था में नहीं होता बकाया

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रीपेड व्यवस्था ऐसी है, जिसमें सामान्यतः बकाया नहीं होता। हालांकि पावर कॉरपोरेशन व स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने वाली निजी एजेंसियों के सिस्टम में काफी समय से तकनीकी समस्याएं चल रही थीं। इसकी वजह से बैलेंस ऋणात्मक हो गए। यही नहीं, तमाम उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिनके पोस्टपेड मीटर में बिल बकाया था और स्मार्ट मीटर के बाद वह बैलेंस ऋणात्मक दिखा रहा है। विद्युत वितरण संहिता-2005 की धारा 6.14 में किस्तों में भुगतान की व्यवस्था है। बड़े बकायेदारों को पावर कॉरपोरेशन को किस्तों में भुगतान का विकल्प देना चाहिए। पावर कॉरपोरेशन एमडी पंकज कुमार का कहना है कि सर्वर लाइव होने की वजह से स्वत: बिजली कनेक्शन कटे हैं। हालांकि, संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। किस्तों में बकाये की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। अगर प्रस्ताव आता है तो पावर कॉरपोरेशन विचार करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के गांवों तक बसें चलाने के लिए मिलेगी ये छूट, योगी के मंत्री ने दिए निर्देश

शाहजहांपुर में एक लाख बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी

वहीं शाहजहांपुर में बिजली बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और मीटर उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जेई और एसडीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में बढ़ते बकाए को देखते हुए बड़े बकाएदारों को डिफॉल्टर घोषित कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त टीमें बनाई गई हैं, जो बकाएदारों के कनेक्शन काटने और मीटर हटाने की कार्रवाई करेंगी। निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ता हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया जलालाबाद क्षेत्र में और दूसरे स्थान पर चिनौर क्षेत्र में दर्ज किया गया है। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीओ को वसूली के लक्ष्य दिए गए हैं और नियमित निगरानी की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।