आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह ने वीआरएस मांगा, डीआईजी रेलवे के पद पर हैं तैनात
यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इनमें एक सुधा सिंह हैं। सुधा सिंह इस समय डीआईजी रेलवे के पर पर तैनात हैं। हालांकि उनके वीआरएस मांगने के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है।

वर्ष 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगा है। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सुधा सिंह इस समय डीआईजी रेलवे के पद पर तैनात हैं। उनके पति विनय सिंह भी आईपीएस अधिकारी है। कुछ समय पहले वह काफी बीमार हो गए थे। माना जा रहा है कि इस वजह से ही सुधा सिंह ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत बयान किसी का नहीं आया है। इसके अलावा एक और आईपीएस अधिकारी के भी वीआरएस मांगने की चर्चा रही। पर, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी। हाल ही में आईपीएस अधिकारी के. सत्यनारायण ने भी चीआरएस के लिए आवेदन किया था। उनके मामले में अभी प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, यूपी के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी 30 सितम्बर यानी मंगलवार को रिटायर हो जाएंगे। इनमें कई अफसर वर्तमान समय में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं। इनके अलावा दो पीसीएस अधिकारी भी इसी दिन सेवानिवृत्त होंगे। इन अफसरों में 1990 बैच के आईएएस डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े इस समय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात है। वर्ष 2009 बैच के आईएएस राकेश कुमार सिंह यमुना प्राधिकरण व जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा के सीअईओ, वर्ष 2009 बैच के आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह सचिव सचिवालय प्रशासन, आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह डीजी टेक्निकल एजुकेशन है।
इसी तरह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस पंकज कुमार पाण्डेय पीएसी मुख्यालय के एसपी, वर्ष 2011 के आईपीएस कमल प्रसाद यादव डीआईजी एसीओ, वर्ष 1997 बैच के आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी यूपी फोरेंसिंक साइंस इंस्टीटयूट के संस्थापक निदेशक पद पर तैनात हैं। इनके अलावा पीसीएस अधिकारी अरुण मणि तिवारी अयोध्या में एडीएम एलए और सर्वेश कुमार गुप्ता मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर हैं। ये सभी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
मुख्य सचिव नायल निदेशक बोर्ड के बने चेयरमैन
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 24वीं बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। इसमें नायल के चेयरमैन के रूप में मुख्य सचिव को निदेशक बोर्ड में शामिल करने का फैसला हुआ। बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार, सीईओ नोएडा लोकेश एम आनलाइन शामिल हुए। सीईओ राकेश कुमार सिंह और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र कुमार भाटिया बैठक में स्वयं शामिल हुए। इन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।




साइन इन