Bajrang Dal worker shot dead in Moradabad over an Instagram comment; angry protesters surrounded police station यूपी में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर बवाल, बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या, थाने पर हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर बवाल, बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या, थाने पर हंगामा

यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की शाम इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर दसवीं में पढ़ने वाले बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। घटना कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी ज्यारत वाली रोड पर हुई।

Mon, 29 Sep 2025 11:32 PMYogesh Yadav मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर बवाल, बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या, थाने पर हंगामा

यूपी के मुरादाबाद में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी से उपजे विवाद में सोमवार को सरेशाम कटघर थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा के छात्र शुभम ठाकुर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारा गया शुभम बजरंग दल सूरजनगर खंड का संयोजक था। हत्या के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता कटघर थाने पर पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी सूरजनगर निवासी घनश्याम ठाकुर का इकलौता बेटा शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (16) श्यामोदेवी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। इसके साथ ही वह बजरंग दल सूरजनगर खंड का संयोजक भी था। पिता घनश्याम के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शोभित घर पर था। तभी उसका दोस्त गौतम कश्यप आया और दोनों ने चाय पी। इसके बाद शोभित, गौतम को लेकर बाइक से घूमने निकल गया। रास्ते में उसके दो और दोस्त मिल गए। चारों दोस्त बलदेवपुरी ज्यारत रोड, रामेश्वर के पास एक दुकान के सामने खड़े होकर बातचीत करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजम खां को जेल में धीमा जहर? मुख्तार की मौत से हुए सतर्क, नए दावों पर क्या बोले

शाम करीब पांच बजे जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा और रोहित जाटव वहां पहुंचे। आरोप है कि पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और इसी दौरान अक्कू शर्मा ने तमंचा निकालकर शोभित की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शोभित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ललकारा, लेकिन आरोपी तमंचा लहराते हुए शोभित के दोस्तों को धमकी देकर भाग निकले।

इसके बाद गौतम कश्यप ने फोन पर शोभित के चचेरे भाई प्रिंस को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शोभित को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड की खबर फैलते ही बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर वरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। अंततः वरिष्ठ अधिकारियों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

मृतक के पिता घनश्याम ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने अक्कू शर्मा, अविनाश, रोहित और जतिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर शोभित का अविनाश से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सोमवार शाम हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार शाम करीब पांच बजे कटघर के बलदेवपुरी ज्यारत रोड पर चार-पांच लड़के खड़े थे, जो आपस में एक-दूसरे को जानते हैं। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अक्कू शर्मा ने तमंचा निकालकर शोभित को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से कई जानकारी मिली हैं। पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।