Fed up with harassment from his in laws young man committed suicide by jumping in front of Vande Bharat train ससुरालियों ने बंधक बनाकर मारा, अब जीने की इच्छा नहीं बची; युवक ने वंदे भारत से कटकर की आत्महत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ससुरालियों ने बंधक बनाकर मारा, अब जीने की इच्छा नहीं बची; युवक ने वंदे भारत से कटकर की आत्महत्या

शादी के महज चार महीने बाद ही एक 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात भरथना रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने भाई को एक वीडियो भेजकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

Sat, 25 Oct 2025 10:58 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, इटावा
share
ससुरालियों ने बंधक बनाकर मारा, अब जीने की इच्छा नहीं बची; युवक ने वंदे भारत से कटकर की आत्महत्या

यूपी के इटावा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के चार माह बाद ही एक युवक ने शुक्रवार रात को भरथना रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो अपने भाई को भेजा है। इसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

ये मामला ऊसराहार के नगला चंद उद्देतपुरा का है। 25 वर्षीय हरिओम राठौर गांव में सिलाई का काम करता था। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। उसकी शादी चार महीने पहले बकेवर के सराय मिट्ठे गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। भाई सत्यवीर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। रोशनी अक्सर मायके चली जाती थी और वहीं रहना पसंद करती थी।

भाईदूज पर हरिओम पत्नी के साथ ससुराल गया था। यहीं पर किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ मारपीट की गई। इसी से आहत होकर भाई ने जान दे दी। जीआरपी ने उसके पास से मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पासपोर्ट जब्त कर ऊंट चरवा रहे हैं; सऊदी में फंसे युवक ने लगाई वतन लौटने की गुहार

वायरल वीडियो में युवक ने कही ये बातें

वायरल वीडियो में युवक ने कहा है कि उसे दो दिन तक घर में बंद करके पत्नी, सास, साले, साढ़ू और दो सालियों ने बुरी तरह पीटा। किसी तरह वहां से बचकर आया है। इतना प्रताड़ित किया गया है कि अब जीने की इच्छा नहीं बची है। साथ ही मृतक ने प्रशासन से उसने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।