income tax raid on house office of famous ca nikhil gupta in up case of getting huge return discount protest in protest यूपी में नामी सीए के घर-ऑफिस पर इनकम टैक्स रेड, भारी रिटर्न छूट दिलाने का मामला; विरोध में प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में नामी सीए के घर-ऑफिस पर इनकम टैक्स रेड, भारी रिटर्न छूट दिलाने का मामला; विरोध में प्रदर्शन

अधिकारियों ने निखिल के ऑफिस और आवास पर उनकी एफडी से जुड़े दस्तावेजों और बैंक लॉकर की जांच की। उनके साथ काम करने वाली ज्योति के बारे में भी जानकारी जुटाई। निखिल के भाई कंपनी सेक्रेटरी प्रियम और उनकी पत्नी सीए शशि से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह रेड पिछले 3 महीने से चल रही जांच का हिस्सा थी।

Wed, 16 July 2025 07:19 AMAjay Singh संवाददाता, मेरठ
share
यूपी में नामी सीए के घर-ऑफिस पर इनकम टैक्स रेड, भारी रिटर्न छूट दिलाने का मामला; विरोध में प्रदर्शन

राजनीतिक चंदे, ट्यूशन फीस और मेडिकल खर्च जैसी अलग-अलग मदों में झूठी कर कटौती दिखाकर आयकर रिटर्न में छूट का दावे करने के मामले में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। सोमवार को मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक नामी सीए निखिल गुप्ता के घर और ऑफिस समेत देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आयकर टीम ने डिजिटल रिकॉर्ड के साथ ही कई अहम दस्तावेज जब्त किए। ्र

अधिकारियों ने निखिल के ऑफिस और आवास पर उनकी एफडी से जुड़े दस्तावेजों और बैंक लॉकर की जांच की। उनके साथ कार्य करने वाली ज्योति के बारे में भी जानकारी जुटाई। निखिल के भाई कंपनी सेक्रेटरी प्रियम और उनकी पत्नी सीए शशि से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार यह रेड पिछले तीन महीने से चल रही जांच का हिस्सा थी। निखिल द्वारा एक साल में 2,000 आयकर रिटर्न दाखिल करने की गतिविधियों पर यह कार्रवाई आधारित थी। विभाग को संदेह था कि निखिल ने फॉर्म 24 के तहत कई लोगों को 70 प्रतिशत तक रिफंड दिलाने में अनियमितता बरती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छांगुर बाबा ने नसरीन को हटा बेटे को बना दिया था इंचार्ज, खुले कई नए राज

30 घंटे तक चली जांच

सीए निखिल गुप्ता के घर-ऑफिस पर जांच का सिलसिला करीब 30 घंटे चला। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह छह बजे से आयकर टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने पूर्व में चल रही करदाता की जांच के सिलसिले में दस्तावेज खंगाले। आयकर टीम प्रारंभिक जांच कर मंगलवार दोपहर वापस चली गई। मंगलवार को टीम ने बैंक में लॉकर की भी जांच की। फिलहाल टीम सीए निखिल गुप्ता का बयान रिकॉर्ड कर और जांच से संबंधित कागजात लेकर चली गई है। अभी जांच का सिलसिला जारी रहेगा।

परिवार बोला-निखिल ने नहीं की कोई गलती

सीए निखिल गुप्ता के परिजनों का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की गलती नहीं की है। उनके किसी भी कागजात पर आपत्ति योग्य कोई तथ्य नहीं है। जबरदस्ती परेशान कर फंसाया जा रहा है। फिलहाल जांच मेरठ इनकम टैक्स टीम के विशेष दल द्वारा की जा रही है। सीए निखिल गुप्ता के समर्थन में मेरठ के 50 से ज्यादा सीए उनके ऑफिस पर सुबह से शाम तक कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदले मौसम में डेंगू की दस्तक, यूपी के इस शहर में मिले 5 मरीज; इनमें से 4 बच्चे

छापे के विरोध में प्रदर्शन

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक समूह गुप्ता ब्रदर्स से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए निखिल गुप्ता के कार्यालय एवं आवासीय परिसर पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में मंगलवार को मेरठ के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। सीए सदस्यों ने कहा बिना ठोस जांच और उचित प्रक्रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट को निशाना बनाना सरासर गलत और भय का वातावरण पैदा करने वाला है। सीए राजीव गुप्ता, सीए शशांक गुप्ता, मेरठ ब्रांच चेयरमैन अजय गुप्ता, वाइस चेयरमैन नितिन मलिक, विशु शर्मा, ज्ञाति गुप्ता, धीरज बिथ्थर, आशीष अनेजा मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।