जिस घर में एक साथ हुए 4 कत्ल, वहां बड़ी से पहले छोटी बेटी की होनी थी शादी; चल रही थी तैयारी
10 फरवरी को चंडीगढ़ के अनुराग सक्सेना से ज्योति की शादी होने वाली थी। इसकी तैयारी भी चल रही थी। हालांकि अभी इसकी जानकारी कम ही लोगों को थी। बड़ी बेटी का कहना है कि पिता दोनों के लिए रिश्ता देख रहे थे। ज्योति को अनुराग सक्सेना पसंद आ गए थे तो ज्योति शादी के लिए तैयार हो गई थी।

यूपी के एटा के नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में गंगा सिंह (उम्र 75 साल), उनकी पत्नी श्यामा देवी (उम्र 70 साल), पुत्रवधू रत्ना (उम्र 42 साल) और नातिन ज्योति (उम्र 20 साल) शामिल रहीं। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। एक साथ चार लोगों की हत्या किसने और क्यों की यह सवाल सुलझाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। खुलासे में जुटीं पुलिस टीमें इसी पर काम कर रही है। मृत बेटी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। वहीं जांच में पता चला है कि घर में बड़ी बेटी से पहले छोटी बेटी की शादी तय हो गई थी और इसकी तैयारियां भी चल रही थीं।
कमल सिंह के दो बेटी और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी लक्ष्मी को पिता कमल सिंह अपने साथ मेडिकल स्टोर लेकर जाते थे। छोटी बेटी ज्योति घर पर ही रहती थी। जांच में सामने आया है कि बड़ी बेटी से पहले पिता ने छोटी बेटी ज्योति की शादी तय की थी।
10 फरवरी को अनुराग सक्सेना निवासी चंडीगढ़ से उसकी शादी होने वाली थी। इसकी तैयारी भी चल रही थी। हालांकि अभी इसकी जानकारी कम ही लोगों को थी। बड़ी बेटी का कहना है कि पिता दोनों के लिए रिश्ता देख रहे थे। ज्योति को अनुराग सक्सेना पसंद आ गए थे तो ज्योति शादी के लिए तैयार हो गई थी।
दूसरी तरफ लक्ष्मी ने बताया कि पिता दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दुकान से खाना खाने के लिए घर जाने की बात कहकर निकल गए थे। कुछ लोगों ने उन्हे मंडी समिति की तरफ जाते हुए भी देखा था। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मृत युवती ज्योति का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और अन्य थानों की पुलिस भी बुलाई गई। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।




साइन इन