Teacher murdered by slitting her throat, husband BJP leader detained; sensational murder in Ambedkar Nagar UP शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति भाजपा नेता हिरासत में; यूपी में सनसनीखेज मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति भाजपा नेता हिरासत में; यूपी में सनसनीखेज मर्डर

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शिक्षिका का शव खून से लथपथ किचन में पाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर पति भाजपा नेता हिरासत में ले लिया है।

Mon, 19 Jan 2026 05:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति भाजपा नेता हिरासत में; यूपी में सनसनीखेज मर्डर

यूपी के अंबेडकरनगर में गांधी आश्रम कॉलोनी में एक महिला शिक्षक की दिनदहाड़े धारदार हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव खून से लथपथ किचन में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने गांधी आश्रम पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शक के आधार पर पति भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

भाजपा नगर मीडिया प्रभारी उमाशंकर सिंह उर्फ सोनू अपनी पत्नी सोनी (30 वर्ष) के साथ गांधी आश्रम कॉलोनी में रहते थे। उमाशंकर के पिता वृषभान सिंह और कॉलोनी के निवासियों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि घर में सोनी की हत्या हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। सोनी पत्नी उमाशंकर सिंह की लाश किचन में खून से लथपथ पाई गई। पास में ही हसुआ भी बरामद हुआ जिससे गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने भी घटनास्थल का दौरा किया।। उन्होंने कहा कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस ने शक के आधार पर पति भाजपा नेता उमाशंकर सिंह को हिरासत में ले लिया है। मृतका सोनी गांधी आश्रम के सामने स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षिका थी। उसके दो बेटे भी हैं जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे। जिस समय वारदात हुई उस समय सास मालती सिंह घर से बाहर सामान लेने के लिए निकली थी जबकि ससुर मोबाइल का सिम लेने के लिए अकबरपुर तहसील के पास गए थे। चर्चा है कि पति उमाशंकर सिंह पत्नी सोनी पर हमेशा शक की निगाह रखता था। मृतका सोनी का मायका पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौहरपुर में था। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और लाश के आसपास से साक्ष्य इकट्ठा किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम खीरी की पाठशाला, दुर्गा शक्ति नागपाल ने 9 हजार बेटियों को सौंपी पोटली
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।