in a primary school teacher being arbitrary students kept sitting madam kept doing champi music being played in class प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका की मनमानी, बच्चे बैठे रहे; क्लास में म्यूजिक बजा मैडम करती रहीं चंपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका की मनमानी, बच्चे बैठे रहे; क्लास में म्यूजिक बजा मैडम करती रहीं चंपी

शिक्षिका बच्चों के सामने ही बैग से तेल निकालकर सिर में लगाकर अपनी चंपी कर रही हैं। चंपी के बाद क्लासरूम में ही वह कंघी से बाल संवार भी रही हैं। इस दौरान मोबाइल फोन पर लगातार गाना बज रहा है। बच्चों को पढ़ाने की बजाए यह सब देखने और गाना सुनने को मिल रहा है।

Sat, 19 July 2025 09:23 PMAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share
प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका की मनमानी, बच्चे बैठे रहे; क्लास में म्यूजिक बजा मैडम करती रहीं चंपी

यूपी के बुलंदशहर के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका की जबरदस्त मनमानी देखने को मिली। क्लासरूम में बच्चे बैठे रहे और मैडम म्यूजिक बजाकर अपने सिर की चंपी करती रहीं। यही नहीं उन पर अभिभावकों से बदसलूकी करने, उन पर छड़ी चलाने और भद्दी-भद्दी गालियां देने के भी आरोप लगे हैं। क्लासरूम में मैडम की मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मैडम को सस्पेंड कर दिया है।

मामला, बुलंदशहर के खुर्जा ब्लॉक के मुंडाखेड़ा स्थित परिषदीय स्कूल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहीं मैडम इसी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका हैं। वीडियो में वह क्लासरूम में बैठी दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पीछे एक शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें योगी सरकार का नया आदेश

शिक्षिका बच्चों के सामने ही बैग से तेल निकालकर सिर में लगाकर अपनी चंपी कर रही हैं। चंपी के बाद क्लासरूम में ही वह कंघी से बाल संवार भी रही हैं। इस दौरान मोबाइल फोन पर लगातार गाना बज रहा है और बच्चों को सुनाया जा रहा है।

एक अन्य वीडियो में शिक्षिका का किसी बच्ची को लेकर उनके अभिभावक से विवाद हो रहा है। इस दौरान वह अभिभावकों से बदसलूकी करती नजर आ रही हैं। जब अभिभावक इसका विरोध करते हैं तो वह हाथ में छड़ी लेकर उन्हें धमका भी रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी आंधी-बारिश से तबाही को लेकर ऐक्शन में CM योगी, अफसरों को फील्ड में दौड़ाया

बीएसए ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में बीईओ से जांच कराई तो अभिभावकों ने बताया कि शिक्षिका का व्यवहार काफी अभद्र रहता है। वह आए दिन अभिभावकों से लड़ती हैं। जांच में पाया गया शिक्षिका ने अभिभावकों को छड़ी से पीटा भी था। मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही के लिए शिक्षिका पर जांच बैठा दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।