in a dispute over dancing on a dj youth crossed all limits of brutality tied up 3 minors beat them made them drink urine डीजे विवाद में बर्बरता; तीन नाबालिगों को बांध कर पीटा फिर पेशाब भी पिलाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डीजे विवाद में बर्बरता; तीन नाबालिगों को बांध कर पीटा फिर पेशाब भी पिलाई

बस्ती से एक किशोर अपने चाचा के घर आया था। वह अपने दो दोस्तों के साथ डीजे पर डांस देख रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने तीनों को खंभे से बांध कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि लड़कों ने पानी मांगा तो उन्हें पेशाब पिला दिया। मोबाइल और चेन भी छीन ली।

Tue, 19 Aug 2025 05:25 PMAjay Singh संवाददाता, सिद्धार्थनगर
share
डीजे विवाद में बर्बरता; तीन नाबालिगों को बांध कर पीटा फिर पेशाब भी पिलाई

यूपी के सिद्धार्थनगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर डीजे पर डांस के विवाद में कुछ युवकों ने बर्बरता की हद कर दी। उन्होंने तीन नाबालिग लड़कों को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि लड़कों ने प्यास लगने पर पानी मांगा तो उन्होंने पेशाब पिला दी। यही नहीं उनसे चांदी का ब्रेसलेट, मोबाइल और सोने की चेन भी छीन ली। तीनों नाबालिग लड़कों की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित लड़के के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव से एक किशोर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में अपने चाचा के घर आया था। वह अपने दो दोस्तों के साथ डीजे पर डांस देख रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने तीनों को खंभे से बांध कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि लड़कों ने पानी मांगा तो उन्हें पेशाब पिला दिया। चांदी का ब्रेसलेट, मोबाइल और सोने की चेन भी छीन ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबरन उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक को सिर्फ मूल वेतन, BSA ने हिदायत के साथ किया बहाल

बस्ती से सिद्धार्थनगर आए किशोर के पिता मनोज कुमार मिश्र ने पुलिस को बताया है कि उनकी पाही त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में है। यहां उनके चाचा रामेंद्र प्रसाद मिश्र रहते हैं। जन्माष्टमी पर उन्होंने हम लोगों को सपरिवार बुलाया था। इस पर उनका बेटा अपने दो दोस्तों के साथ 16 अगस्त को आया था। तीनों किशोरवय के हैं। रात में डीजे पर डांस देखने को लेकर गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया।

इसके बाद मेरे बेटे और उसके दोनों दोस्तों को रस्सी से बांध कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा गया। इससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जब प्यास लगी और पानी मांगा तो आरोप है कि पेशाब पिला दिया गया। इस दौरान चांदी का ब्रेसलेट, सोने की चेन, मोबाइल छीन लिया। स्कूटी तोड़ कर नाले में फेंक दिया। पीड़ित ने कई लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण

क्या बोली पुलिस

इस बारे में पूछे जाने पर त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने के लिए कह दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।