इकाना में इंडिया-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबले से पहले दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, गूंजा वंदे मातरम्
राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंडिया-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबले से पहले दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखनों को मिल रहा है। दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर दिखा। टीम इंडिया के धुरंधरों का उत्साह बढ़ाने क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ यहां पर दोपहर से जुटनी शुरू हो गई।

लखनऊ इकाना स्टेडियम में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले से पहले दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर दिखा। टीम इंडिया के धुरंधरों का उत्साह बढ़ाने क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ यहां पर दोपहर से जुटनी शुरू हो गई। गेट नंबर दो अभी खुला नहीं था, लेकिन यहां प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लग गई। मैदान के बाहर क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी खरीदते दिखाई पड़े। शाम को गिरते पारे के साथ ठंड और उत्साह दोनों बढ़ता गया। ठंड के चलते स्टेडियम के बाहर चाय की बिक्री भी खूब हुई।
सुधीर कुमार चौधरी को गेट के बाहर देखकर दर्शकों की भीड़ उनके साथ सेल्फी के लिए बेताब दिखी। वह जिधर जाते, क्रिकेट प्रेमी उनके साथ सेल्फी लेने को उनका पीछा करते। शरीर पर तिरंगा पेंट करके और मिस यू तेंदुलकर लिखाकर घूम रहे सुधीर के आने से युवा खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखे।
आपको बता दें कि इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम ने तीन टी-20 मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम यहां पर अपनी जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी। मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका भी टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रचना चाहेगी। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। हर खिलाड़ी मैच का रुख पलटने का दम रखता है। ऐसे में बुधवार को होने वाला महामुकाबला बेहद रोमांचक होगा। दोनों टीमों ने मंगवालर को इकाना स्टेडियम में अपनी तैयारियों को धार दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला।
दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला
मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। इकाना में बुधवार को मैच की हार के साथ ही वह सीरीज भी गवां देंगे। ऐसे में वह इकाना में जीत दर्ज कर 2-2 की बराबरी हासिल करना चाहेंगे। टीम की बल्लेबाजी शानदार है, लेकिन अभी तक कप्तान एडन मार्करम ही धमाकेदार प्रदर्शन कर सकें हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक के पास इकाना स्टेडियम पर खेलने का खासा अनुभव रहा है। आईपीएल के मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से उन्होंने यहां लंबी पारी खेली है। ऐसे में टीम प्रबंधन को उनसे एक बार फिर यहां पर धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। तेज गेंदबाज एनडीगी (तीन मैच में छह विकेट) ही सफल गेंदबाज अब तक सफल रहे है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को रोकाना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा।




साइन इन