imd yellow alert weather forecast 10 december 2025 dence dense fog strong winds increased winter season cold wave UP Weather : पूर्वी यूपी में घने कोहरे का यलो अलर्ट, तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather : पूर्वी यूपी में घने कोहरे का यलो अलर्ट, तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सुबह और देर रात कोहरा रहा। 12 जिलों में घना कोहरा रहा। इससे दृश्यता पर असर पड़ा। धीरे-धीरे अगले 48 घंटों में यह बढ़ सकता है। सुबह के समय कोहरे के साथ धुंध हो सकती है। गुरुवार तक फिलहाल यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जलाशयों के आसपास घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

Wed, 10 Dec 2025 06:07 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
UP Weather : पूर्वी यूपी में घने कोहरे का यलो अलर्ट, तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

UP Weather Update: पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है जो गुरुवार तक रहेगा। मंगलवार को कानपुर में रात का तापमान 9.7 डिग्री रहा जो सामान्य से कम है। ऐसा बादलों के रहने से हुआ। दिन में बादल छंट गए तो सीजन (दिसंबर) का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पारा 26.7 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बावजूद तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं से सर्दी का अहसास बना रहा। उत्तर पश्चिमी हवाएं औसतन 5.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहीं। इस दौरान यह 15-20 किमी प्रति घंटा तक पहुंचीं। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। खासतौर से सूरज डूबते ही सर्दी बढ़ गई। लोगों को गलन का भी अहसास हुआ। पश्चिमी विक्षोभ निकट होने के कारण सर्दी बनी रही।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सुबह और देर रात कोहरा रहा। 12 जिलों में घना कोहरा रहा। इससे दृश्यता पर असर पड़ा। यह धीरे-धीरे अगले 48 घंटों में बढ़ सकता है। सुबह के समय कोहरे के साथ धुंध हो सकती है। गुरुवार तक फिलहाल यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जलाशयों के आसपास घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि अगले 48 घंटों में रात-दिन का पारा गिर सकता है। लेकिन इसके बाद फिर दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके बाद से शीतलहर बढ़ जाएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार तेज रफ्तार हवाएं चलती रहेंगी। सर्दी का अहसास बढ़ेगा। वहीं मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम अपना असर दिखाना शुरू करेगा। सर्दी और बढ़ेगी।

खराब हवाओं ने बढ़ा दिए खांसी और सांस के रोगी

सर्दी के सीजन में आम तौर पर सांस संबंधी रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, लेकिन खराब हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। पुराने रोगियों की सांस उखड़ने लगी है। सामान्य लोग भी खांसी, गले में खराश, फेफड़ों में संक्रमण, सूजन जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। आगरा के एसएनएमसी में रेस्पेरेटरी विभाग की ओपीडी में करीब 25 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं।

दीपावली के बाद से लगातार अब तक हवाएं साफ नहीं हो पाई हैं। इधर मेट्रो निर्माण के तहत सड़कों, फुटपाथों की खुदाई, सड़कों के खराब होने के बाद धूल में बढ़ोत्तरी हुई है। शहर के प्रमुख छह इलाकों की हवाओं में सबसे ज्यादा धूल कणों की अधिकता है। साथ में जाम लगने के कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं सांसों के जरिए फेंफड़ों तक पहुंच रहा है। नतीजा यह कि लोग खांस रहे हैं। सांस फूलना, दमा, एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। इस तरह के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए मरीजों में करीब 15-20 फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्दी के सीजन में आम तौर पर एसएनएमसी के रेस्पेरेटरी विभाग में मरीजों का आंकड़ा 120 से लेकर 150 तक रहता है, लेकिन इन दिनों यह संख्या 150 से 220 तक जा रही है। ऐसा कई महीनों से चल रहा है, सर्दी शुरू होने के बाद और बढ़ोत्तरी हो गई है।

सुबह छाएगी हल्की धुंध और कोहरा

ताजनगरी में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को निचले तापमान में मामूली कमी आई है। दोपहर में धूप खिल रही है। इससे सुबह और देर शाम हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। प्रदूषण के कारण धुंध की परत भी रह सकती है।

शहर में मंगलवार को निचला तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम होकर 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे सुबह और रात की गलन में इजाफा हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहकर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर तक दिन के तापमान में 3.0 और रात के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। फिलहाल बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने डीआईजी को आवाज का नमूना देने का दिया आदेश, होगी फोरेंसिक जांच
ये भी पढ़ें:UP Weather : पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में दिखा रही असर, 3 दिन में और गिरेगा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।