imd alert rain weather storm in 42 districts winds will blow at a speed of 40 km district east west up UP Weather: यूपी वाले रहें सावधान, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी वाले रहें सावधान, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन अलग-अलग जिलों में बारिश की संभवना है।

Sun, 25 May 2025 07:41 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर/ आगरा
share
UP Weather: यूपी वाले रहें सावधान, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव दिख रहा है। धूप और काले बादलों की आंख मिचौली जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंड़ा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर और बागपत समेत आस पास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अगले चार दिन अलग-अलग जिलों में बारिश की संभवना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 फेरों से पहले दूल्हे का हाल देख भड़की दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से किया इनकार

वहीं जालौन, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, कानपुर देहात, फ़र्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में मेघगर्जन, हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

आसमान में मौजूद रहे बादल आज से हो सकती है बूंदाबांदी

पूर्वी यूपी में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहा। आसमान में एक बार फिर बादलों की चहलकदमी शुरू हो गई। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण सूरज के तेवर नरम हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को हल्के काले बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक बादलों की रंगत गहरा काला होगी। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।

दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया था। शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादलों की मौजूदगी से रात के न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब आकाश आनंद के हिसाब से बसपा टीम, युवा नेताओं को तरजीह; 6 महीने चलेगा ये अभियान

लगातार कई दिन झेलनी पड़ सकती है उमस की मार

वहीं ताजनगरी आगरा में अंधड़ और बारिश के दौर पर ब्रेक लग गया है। अब लगातार कई दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। भीषण गर्मी के साथ उमस झेलनी पड़ेगी। इसके बाद राहत मिलने के संकेत हैं। अंधड़-बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी। कुछ दिनों राहत भी मिली, लेकिन अब आसमान साफ हो रहा है। आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक आंशिक बदली के बीच तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 29 मई से दोबारा बदलाव के संकेत दिए गए हैं। तब 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश हो सकती है। बिजली गरजने या गिरने का खतरा भी बताया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।