bride got angry after seeing the groom s condition before 7 rounds refused to marry after jaimala 7 फेरों से पहले दूल्हे का हाल देख भड़क गई दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से कर दिया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

7 फेरों से पहले दूल्हे का हाल देख भड़क गई दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से कर दिया इनकार

एक गांव में शुक्रवार रात दूल्हे के नशे में होने के चलते दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया। यह शादी 23 मई को थी। शाम को बारात धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची। घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत किया। जयमाल सम्पन्न हुआ। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत था।

Sun, 25 May 2025 06:50 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
7 फेरों से पहले दूल्हे का हाल देख भड़क गई दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से कर दिया इनकार

यूपी के गोरखपुर में एक दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन की मान मनौव्वल करते रह गए लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शादी के लिए दूल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा था। दुल्हन के परिवारवाले गहने भी कम लाए थे। दूल्हे नशे में होने और शादी में जेवर भी कम लाने इन दो कारणों से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, ऐसा शादी समारोह में मौजूद रहे लोग बता रहे हैं। दोनों पक्षों में से किसी ने केस दर्ज कराने की पहल नहीं की है।

मामला गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दूल्हे के नशे में होने के चलते दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया। युवती की 23 मई को शादी थी। बारात भटहट क्षेत्र से आई थी। शाम को बारात धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची। घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों को नाश्ता, पानी व भोजन कराने के साथ स्वागत किया। जयमाल सम्पन्न हुआ। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत था। जिसके बाद नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूसरा आरोप है कि कम गहने लेकर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब आकाश आनंद के हिसाब से बसपा टीम, युवा नेताओं को तरजीह; 6 महीने चलेगा ये अभियान

दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद काफी मान-मनौवल किया गया। लेकिन मामला नहीं बना। दुल्हन किसी भी तरह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब किसी भी तरह वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सारे घटनाक्रम की सूचना दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। दूल्हे को थाने पर लेकर आई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शहर में घर तुड़वाने के लिए इंजीनियर खोज रहे मकान मालिक, नोटिसों से खलबली

उधर, शादी टूटने की वजह से दूल्हा-दुल्हन के परिवारवाले जहां दुखी हैं। वहीं शादी समारोह में मौजूद रहे घराती और बाराती भी अफसोस जता रहे हैं। उधर, पुलिस ने कहा है कि मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। यदि किसी पक्ष ने तहरीर दी तो केस दर्ज कर इस मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी। दुल्हन के गांववालों का कहना है कि शादी दूल्हे के नशे में धुत रहने की वजह से टूटी है। दुल्हन ने दूल्हे को नशे की हालत में देखा तो शादी से इनकार कर दिया। गांववालों के मुताबिक दुल्हन ने खुद ही शादी न करने का निर्णय लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।