70 year old man s disgusting act raped his friend s 14 year old daughter truth came out when girl got pregnant 70 साल के बुजुर्ग की घिनौनी करतूत, दोस्त की 14 साल बेटी से किया रेप; लड़की प्रेग्नेंट हुई तो खुली पोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

70 साल के बुजुर्ग की घिनौनी करतूत, दोस्त की 14 साल बेटी से किया रेप; लड़की प्रेग्नेंट हुई तो खुली पोल

घटना करीब पांच महीने पहले उस समय हुई थी, जब पीड़िता खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी बिसंभर दयाल मिला और उसे प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने किशोरी को पहले प्रसाद खिलाया और फिर तमंचे के बल पर रेप किया। उसने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर अंजाम होंगे।

Sun, 14 Sep 2025 08:35 AMAjay Singh संवाददाता, औरैया
share
70 साल के बुजुर्ग की घिनौनी करतूत, दोस्त की 14 साल बेटी से किया रेप; लड़की प्रेग्नेंट हुई तो खुली पोल

उत्तर प्रदेश के औरैया में 70 साल के एक बुजुर्ग की घिनौनी हरकत सामने आई है। इस शख्स ने अपने दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे से लोग दंग रह गए हैं। उनका कहना है कि इस शख्स ने न अपने और पीड़िता के बीच उम्र के फासले का लिहाज किया और न ही उसके पिता से अपनी दोस्ती का। लोगों की मांग है कि मामले की गहनता से जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

करीब पांच माह पहले यह घटना उस समय हुई थी, जब पीड़िता खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी बिसंभर दयाल मिला और उसे प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने किशोरी को पहले प्रसाद खिलाया और फिर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बाद किशोरी को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसके और परिवार के लिए गंभीर अंजाम होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल हिंसा के बीच UP के दंपती के साथ दर्दनाक हादसा, हाेटल से कूदे; महिला की मौत

डर की वजह से किशोरी चुप रही। मामले का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार को पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर से जांच कराने पर पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने कड़ी पूछताछ की। तब किशोरी ने पूरी घटना बताई। यह सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी धन के दुरुपयोग पर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके पिता का पुराना दोस्त था और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर रपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की जा रही है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपित से पूछतांछ की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।