If you are not the captain then call the captain Sangeet Som gets angry on beating of soldier at toll plaza कप्तान नहीं हो ना, तो कप्तान को बुलाओ, टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई पर भड़के संगीत सोम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कप्तान नहीं हो ना, तो कप्तान को बुलाओ, टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई पर भड़के संगीत सोम

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने सेना के जवान को बंधक बना लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। उधर, पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम भी टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 

Mon, 18 Aug 2025 06:44 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
कप्तान नहीं हो ना, तो कप्तान को बुलाओ, टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई पर भड़के संगीत सोम

यूपी के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने गुंडई दिखाते हुए सेना के जवान को बंधक बना लिया। फिर खंभे से बांधकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाव करने आए उसके चचेरे भाई को भी टोलकर्मियों ने पीटा। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। उधर, सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम भी टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। साथ ही पुलिस अफसरों भी भड़क उठे।

पूर्व भाजपा विधायक ने कहा कि योगी की सरकार में किसी भी सूरत में गुंडई को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक ग्रामीणों के बीच सड़क पर ही बैठ गए। साथ ही संगीत सोम ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने उन्होंने एसपी देहात राकेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर समेत अन्य अधिकारियों को भी सड़क पर ही बैठाते हुए चेताया की वे धरने पर बैठने नहीं आए हैं, अगर वे धरने पर बैठ गए तो किसी की हैसियत नहीं है जो उन्हें धरने से उठा दे, और उनकी अगुवाई में फिर टोल प्लाज़ा पर एक लाख से अधिक लोग धरने में बैठेंगे। संगीत सोम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं, 'कप्तान नहीं हो न, कप्तान को बुलाओ, जाओ जाकर बुलाकर लाओ।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टोल पर सैन्यकर्मी की पिटाई के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं

संगीत सोम ने कहा कि अब सपा या बसपा की सरकार नहीं है। ये योगी की भाजपा सरकार है, दो मिनट में ऐसे लोगों को इलाज करो। सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहीं नहीं धरने से उठने के लिए ग्रामीणों को समझाने की मांग पर एसपी देहात से ये भी कहा कि आज मैं नहीं मनाऊंगा, ग्रामीणों को तुम मनाओ। उन्होंने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जमकर लताड़ लगाई और पुलिसिंग के तरीके को लेकर नाराजगी जताई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।