माफिया पर सख्ती नहीं की तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कई निर्देश दिए
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कई निर्देश दिए हैं। माफिया पर सख्ती नहीं की तो अफसरों पर कार्रवाई होगी। सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था रखने के लिए माफिया व अन्य अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई ढिलाई न की जाए।

सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था रखने के लिए माफिया व अन्य अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई ढिलाई न की जाए। अगर इसमें किसी अफसर की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क हादसों को कम करने के लिए 20 जिलों में चलाए गए अभियान (जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट ) के सफल होने पर इसे प्रदेश के अन्य 55 जिलों में भी लागू किया जाएगा।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने ये निर्देश मंगलवार को समीक्षा बैठक में दिए। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन पुलिस मंथन के 11 सत्रों में रखे गए सभी प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों के काम की तारफ की। कहा कि इसे पुलिस की छवि में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने के साथ बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। डीजीपी ने निर्देश दिया कि यक्ष एप के संचालन के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। इस ऐप में फीड सभी डाटा को आरक्षी से लेकर हर स्तर पर जांच करा ली जाए ताकि पहले से फीड डाटा में अगर कोई कमी रह गई हो तो उसे सही कर लिया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने यक्ष एप के फायदे भी गिनाए। कहा कि इस एप के बारे में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण हर स्तर पर दिया जाए। एसटीएफ मुख्यालय में इस एप का कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। डीजीपी ने सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने की दिशा में बेहतर प्रयास करने को कहा है। 20 जिलों में चलाए गए अभियान की सफलता पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की।




साइन इन