if map of commercial building stopped without reason then action will be taken alert on obstacles in investment कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा बिना कारण रोका तो ऐक्शन, निवेश की बाधाओं को लेकर सरकार सतर्क, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा बिना कारण रोका तो ऐक्शन, निवेश की बाधाओं को लेकर सरकार सतर्क

ओबीपीएएस सिस्टम पर 300 वर्ग मीटर से बड़े नक्शों के आए आवेदनों को रोकने के कारणों की समीक्षा की जिम्मेदारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक को देने का फैसला किया गया है। प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। ओबीपीएएस पोर्टल पर लटके मामलों की समीक्षा की गई थी।

Sun, 15 June 2025 07:12 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा बिना कारण रोका तो ऐक्शन, निवेश की बाधाओं को लेकर सरकार सतर्क

उत्तर प्रदेश में होटल, उद्योग या फिर अन्य किसी भी तरह की व्यवसायिक (कर्मशियल) गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नक्शा पास करने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। इतना ही नहीं बिना कारण बताए व्यवसायिक नक्शा रोकने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन गई है। सरकार निवेश की राह की बाधाओं को दूर करने को लेकर सतर्क हो गई है।

उच्च स्तर पर ओबीपीएएस सिस्टम पर 300 वर्ग मीटर से बड़े नक्शों के आए आवेदनों को रोकने के कारणों की समीक्षा की जिम्मेदारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक को देने का फैसला किया गया है। प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओबीपीएएस पोर्टल पर लटके मामलों की समीक्षा की गई थी। इसमें विकास प्राधिकरणवार यह देखा गया कि नक्शा पास करने की क्या स्थिति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30% महंगी बिजली के झटके को तैयार नहीं उपभोक्ता, 7 जुलाई से होगी सुनवाई

बैठक में पाया गया कि नक्शा जमा करने में पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 फीसदी की वृद्धि हुई है, लेकिन इसे पास करने की स्थिति यथावत है। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए नक्शा पास करने की संख्या को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया है। बैठक में पाया गया कि लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, सहारनपुर, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद, रायबरेली, रामपुर, बरेली, हापुड़-पिलखुआ, झांसी, मिर्जापुर, उरई, बागपत-बड़ौत-खेड़का विकास प्राधिकरणों में पिछले वर्ष की अपेक्षा नक्शा पास करने की संख्या में कमी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे होटल में युवकों को रेलवे की नौकरी के नाम पर लूटा, थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

इससे निवेशकों को प्रदेश में काम शुरू करने में परेशानियां हो रही हैं। प्रमुख सचिव आवास की ओर से निर्देश दिया गया है कि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अपने स्तर से नक्शा अस्वीकृत होने के कारणों की समीक्षा करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नक्शों पर अनावश्यक आपत्तियां न लगाई जाएं। आवेदकों द्वारा जमा किए गए नक्शों पर सभी खामियों को एक बार में ही चिह्नित किया जाएगा। निवेश मित्र और ओबीपीएएस पोर्टल पर लंबित मामलों का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाएगा। मानचित्र समाधान दिवस का हर गुरुवार को नियमित तौर पर आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।