जरूरत पड़ी तो अनाज और सब्जी दे देंगे; अखिलेश के 100 रुपए वाले बयान पर राजभर के बेटे का पलटवार
अखिलेश यादव के 100 रुपए भेज देने वाले बयान पर ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने जवाब दिया है। राजभर के बेटे अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव को बुरे वक्त में जरूरत पड़ी तो ओम प्रकाश ने अपने खेत से निकलने वाले अनाज और सब्जी की मदद देने से पीछे नहीं हटेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर को जन्मदिन पर भेजने का बयान दिया है। इस पर राजभर के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। ओम प्रकाश राजभर के पास पैसा भले न हो, लेकिन ईमानदारी और जनता की सेवा का संकल्प है। इतना जरूर है कि अगर कभी अखिलेश यादव को बुरे वक्त में जरूरत पड़ी तो सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने खेत से निकलने वाले अनाज और सब्जी की मदद देने से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा है कि समावादी पार्टी को सिर्फ पैसा ही दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पैसों की लूट-खसोट करते रहे इसलिए आज भी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने की जगह पैसों के आधार पर बातें कर रहे हैं। राजभर के बेटे अरुण ने कहा कि सत्ता से दूर हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं। कमाई का रास्ता बंद हो गया है, इसलिए अब ₹100 की बात कर रहे हैं। अगर सत्ता में बने रहते तो करोड़ों-अरबों से नीचे बात ही नहीं करते। ईश्वर करे जनता के पैसों से महलों में ऐश करने वाले अब पाई-पाई का हिसाब रखें।
अरुण ने कहा एएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव राजभर को लुटेरा बताना न सिर्फ अज्ञानता है बल्कि यह उन वीरों का अपमान भी है, जिनकी तलवार ने आक्रांताओं से देश की अस्मिता की रक्षा की। महाराजा सुहेलदेव का अपमान भारत की मिट्टी और शौर्य का अपमान है।




साइन इन