4271 voters in one house, big error came to light in UP Panchayat election voter revision campaign एक ही घर में 4271 वोटर, यूपी पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक ही घर में 4271 वोटर, यूपी पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

UP Panchayat election: प्रदेशभर में फर्जी मतदाताओं के नाम सामने आने के बाद यूपी पंचायत चुनाव के लिए चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। महोबा में एक ही घर में 4271 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं।

Tue, 16 Sep 2025 08:50 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एक ही घर में 4271 वोटर, यूपी पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से कराई गई जांच में प्रदेशभर में फर्जी मतदाताओं के नाम सामने आने के बाद यूपीी पंचायत चुनाव के लिए चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भी इसी तरह की खामियां सामने आ रही हैं। यूपी के महोबा में जैतपुर ग्राम पंचायत के एक ही घर के पते में 4271 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं। बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इससे पहले पनवाड़ी के भी एक घर के पते में 243 मतदाताओं के नाम सामने आए थे।

दरअसल, त्रिस्तरीय उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महोबा में जैतपुर के मकान नंबर 803 में 4271 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं। इसकी जानकारी पर मकान मालिक भी दंग रह गए। बता दें, इस ग्राम पंचायत में कुल 16069 मतदाता हैं। अधिकारी इसे लिपिकीय त्रुटि बताकर समाधान कराने की बात कह रहे हैं। पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी विश्वकर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास नंबर कारगर न होने के कारण यह समस्या हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: प्रधान के दावेदारों की अभी से ही जोर आजमाइश शुरू
ये भी पढ़ें:एक घर में 243 वोटर, मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हैरान करने वाला खुलासा

महोबा एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। 2021 की सूची की जांच कराई जा रही है। एक ही मकान नंबर में कई लोगों के नाम दर्ज होना लिपिकीय त्रुटि है। पूर्व में लगाए गए बीएलओ की यह गलती है। इसका सुधार कराने का काम कराया जा रहा है। सूची में दर्ज नाम सही हैं। मकान नंबरों में गड़बड़ी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।