IAS will visit 75 districts to see Jal Jeevan Mission and development work गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, विकास कार्यों की हकीकत जानने मैदान में उतरे IAS, 75 जिलों में भेजे गए अफसर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, विकास कार्यों की हकीकत जानने मैदान में उतरे IAS, 75 जिलों में भेजे गए अफसर

राज्य सरकार अब प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी सच्चाई जांचने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक आईएएस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tue, 20 May 2025 08:33 PMPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, विकास कार्यों की हकीकत जानने मैदान में उतरे IAS, 75 जिलों में भेजे गए अफसर

राज्य सरकार प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की हकीकत चेक कराने जा रही है। इसके लिए सभी 75 जिलों के लिए आईएएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी 24 व 25 को जिलों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की दो परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे और जल जीवन मिशन में हुए कामों को देखेंगे।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की प्रमुख स्टॉफ अफसर अमृता सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना और गौ-आश्रय स्थल को भी देखा जाएगा। नोडल अधिकारी लौटने के बाद 26 मई को रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेंगे। डा. रूपेश कुमार प्रयागराज, भवानी सिंह खंगारौत फतेहपुर, रविंद्र कुमार प्रतापगढ़, राम केवल कौशांबी, विजय किरन आनंद वाराणसी, अंकित कुमार अग्रवाल जौनपुर, गौरव वर्मा चंदौली, दिव्य प्रकाश गिरी गाजीपुर जाएंगे।

प्रकाश बिंदु मिर्जापुर, जय शंकर दुबे सोनभद्र, कृष्ण कुमार गुप्ता भदोही, भूपेंद्र एस चौधरी आजमगढ़, शीलधर यादव बलिया, ओम प्रकाश वर्मा मऊ, इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर, शिशिर देवरिया जाएंगे। डा. अरविंद कुमार चौरसिया कुशीनगर, मनोज कुमार द्वितीय महराजगंज, सुधा वर्मा बस्ती, संजीव सिंह संतकबीरनगर, अभिषेक सिंह सिद्धार्थनगर, मासूल अली सरवर गोंडा, कृतिका शर्मा बलरामपुर, गरिमा यादव श्रावस्ती, प्रेरणा शर्मा बहराइच, आदर्श सिंह अयोध्या जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोरों बनेगा अगला तीर्थ नगरी मॉडल, काशी-अयोध्या की तर्ज पर होगा कासगंज का विकास
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी चिड़ियाघर एक हफ्ते के लिए बंद, योगी सरकार ने लिया फैसला

नेहा जैन अंबेडकरनगर, संदीप कौर बाराबंकी, सी इंदुमति सुल्तानपुर, वंदना वर्मा अमेठी, रितु माहेश्वरी लखनऊ, बी चंद्रकला रायबरेली, चैत्रा वी हरदोई, सेल्वा कुमारी जे उन्नाव, किंजल सिंह सीतापुर, माला श्रीवास्तव खीरी जाएंगी। मुथुकुमार स्वामी कानपुर नगर, कृतिका ज्योत्सना कानपुर देहात, कुनाल सिल्कू फर्रुखाबाद, अमित कुमार सिंह इटावा, रणविजय यादव औरैया, अर्चना वर्मा कन्नौज, प्रमोद कुमार उपाध्याय बांदा, राहुल सिंह महोबा, राजेंद्र सिंह द्वितीय हमीरपुर, धीरेंद्र सिंह सचान चित्रकूट जाएंगे।

मारकंडेय शाही झांसी, राजकुमार प्रथम जालौन, सुनील कुमार ललितपुर, बृजेश नारायण सिंह आगरा, कुमार प्रशांत मथुरा, अरुण प्रकाश फिरोजाबाद, टीके शिबु मैनपुरी, रमाकांत पांडेय अलीगढ़, शेषमणि पांडेय हाथरस जाएंगे। देवेंद्र कुमार कुशवाहा एटा, रघुवीर कासगंज, राजेश कुमार द्वितीय बरेली, महेंद्र बहादुर सिंह बदायूं, उदय भानु त्रिपाठी पीलीभीत, रजनीश चंद्र शाहजहांपुर, वैभव श्रीवास्तव मुरादाबाद, डा. चंद्र भूषण संभल, चंद्र विजय सिंह रामपुर, डा. उज्जवल कुमार बिजनौर जाएंगे। शेषनाथ अमरोहा, अवनीश कृष्ण सिंह मेरठ, हीरा लाल गाजियाबाद, मानवेंद्र सिंह हापुड़, साहब सिंह गौतमबुद्धनगर, देवेंद्र कुमार पांडेय बुलंदशहर, अवधेश कुमार तिवारी बागपत, राजेश प्रकाश सहारनपुर, गिरजेश कुमार त्यागी मुजफ्फरनगर और राजेश कुमार त्यागी शामली जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में घुसकर एक भी आतंकवादी नहीं मारा,ऑपरेशन सिंदूर पर बोले स्वामी प्रसाद
ये भी पढ़ें:मदरसों के खिलाफ कार्रवाई पर भड़कीं मायावती, प्राइमरी के आंकड़े को बताकर घेरा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।