Soron will become next pilgrim city model Kasganj will be developed on the lines of Kashi Ayodhya सोरों बनेगा अगला तीर्थ नगरी मॉडल, काशी-अयोध्या की तर्ज पर होगा कासगंज का विकास, 724 करोड़ की मिली सौगात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोरों बनेगा अगला तीर्थ नगरी मॉडल, काशी-अयोध्या की तर्ज पर होगा कासगंज का विकास, 724 करोड़ की मिली सौगात

कासगंज के सोरों में विकास काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर किया जाएगा। यहां की तीर्थ नगरी सोरों व संभल का महत्व एक जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 724 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया।

Tue, 20 May 2025 07:05 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, कासगंज
share
सोरों बनेगा अगला तीर्थ नगरी मॉडल, काशी-अयोध्या की तर्ज पर होगा कासगंज का विकास, 724 करोड़ की मिली सौगात

कासगंज के सोरों में विकास काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर किया जाएगा। यहां की तीर्थ नगरी सोरों व संभल का महत्व एक जैसा है। भगवान श्री हरि विष्णु का तृतीय अवतार मानवता के कल्याण के लिए वराह के रूप में सोरों आए। संभल में 10वां अवतार भगवान कल्कि के रूप में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई पुलिस लाइन में 724 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर ये बातें कहीं।

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूनीकॉर्न की क्या कीमत होती है। आपने अभी ऑपरेशन सिंदूर को देखा होगा। कैसे भारत की सेना के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त कर उसकी औकात दिखाने का काम किया। भारत माता के पास बहादुर जवान ना होते तो देश की जनता कैसे सुरक्षित रहती है। सेना ने बता दिया कि किसी भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे। पाकिस्तान अब अपनी जान बचाने के लिए घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य किए हैं। भारत की सेना के पास घर में घुसकर दुश्मन को मारने की क्षमता है। उसी तरह आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस की भी जरूरत होती है।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश कोई सुरक्षित नहीं था। सड़कों पर उपद्रवी सड़कों पर तांड़व करते है। ना बेटी की सुरक्षित था ना ही व्यापारी सुरक्षित था। लोगों के मन में शंका आ जाती थी। गुंडों के साथ मिलकर प्रदेश में अजारकता फैलाई जाती थी। अब प्रदेश की पुलिस देश में मॉडल के रूप में देखी जा रही है। माफिया समानातर सरकार नहीं चला सकता। किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर कुछ करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी चिड़ियाघर एक हफ्ते के लिए बंद, योगी सरकार ने लिया फैसला

कासगंज जनपद का सृजन 2008 में हुआ था। उस समय बसपा की सरकार की थी। उसके बाद पांच वर्ष सपा की सरकार रही। पुलिस लाइन के लिए ना तो जमीन दी गई ना ही पैसा दिया गया। प्रदेश के 12 जिला ऐसे थे। इनमें जिला मुख्यालय नहीं थे। पुलिस लाइन नहीं थी। डीएम, एसपी किसी ब्लॉक में बैठने के लिए मजबूर होती थी। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, पेयजल व नगरीय विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

724 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को यहां नई पुलिस लाइन समेत 724 करोड़ की 60 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अब अपनी जान बचाने के लिए घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए लगातार कार्य किए हैं। भारत की सेना के पास दुश्मन के घर में घुसकर मारने की क्षमता है। इसी तरह आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस की भी जरुरत होती है। 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश सुरक्षित नहीं था। सड़कों पर उपद्रवी सड़कों पर तांड़व करते थे। न बेटी सुरक्षित थी ना ही व्यापारी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में घुसकर एक भी आतंकवादी नहीं मारा,ऑपरेशन सिंदूर पर बोले स्वामी प्रसाद

योगी ने आगे कहा कि सपा की पार्टी गुंडे प्रदेश में अजारकता फैलाते थे। प्रदेश की पुलिस देश में मॉडल के रुप में देखी जा रही है। माफिया समानांतर सरकार नहीं चला सकता। किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर कुछ करेगा तो अगले चौराहा पर यमराज इंतजार कर रहा होगा। इसके बाद राम नाम सत्य हो जाएगा। कासगंज जनपद का सृजन 2008 में हुआ था। उस समय बसपा की सरकार की थी। इसके बाद पांच वर्ष सपा की सरकार रही। पुलिस को न तो जमीन दी गई न ही पैसा दिया गया। प्रदेश के 12 जिला ऐसे थे। इनमें जिला मुख्यालय नहीं थे। पुलिस लाइन नहीं थी। डीएम, एसपी किसी ब्लॉक में बैठने के लिए मजबूर होते थे। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, पेयजल व नगरीय विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसों के खिलाफ कार्रवाई पर भड़कीं मायावती, प्राइमरी के आंकड़े को बताकर घेरा

ये की नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोरों में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन भी काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर किया जाएगा। चार नई योजनाओं के रूप में उन्होंने कासगंज के नदरई जलसेतु, दरियावगंज स्थित गोखुर झील सौंदर्यीकरण और सहावर में बाईपास निर्माण की सौगात देने की घोषणा की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।