I don't meet anyone secretly, I meet them openly; Mayawati responds to Azam Khan discussions मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं; आजम की चर्चाओं पर मायावती का जवाब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं; आजम की चर्चाओं पर मायावती का जवाब

लखनऊ में बसपा की महारैली में आजम की चर्चाओं को लेकर मायावती ने बिना नाम लिए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विरोध अफवाह फैला रहे थे। मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं।

Thu, 9 Oct 2025 11:26 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं; आजम की चर्चाओं पर मायावती का जवाब

बहुजन समाज पार्टी की महारैली में मायावती ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने सपा और कांग्रेस पर खूब सियासी वार किए, इस दौरान मायावती ने बिना नाम लिए आजम खान को लेकर भी बात की। कहा कि विरोधी लोग अफवाह फैला रहे हैं। मायावती ने बिना आजम खान का नाम लिए कहा कि अफवाह फैलाई गई कि दूसरी पार्टी के बड़े नेता ने दिल्ली में मुझसे मुलाकात भी की है। मायावती ने बिना नाम लिए जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं। खुले में मिलती हूं। दरअसल, जेल से जमानत पर रिहाई के बाद अखिलेश यादव के साथ आजम खान की मुलाकात से पहले ये चर्चाएं थीं कि आजम खान बसपा में शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएसपी की महारैली में मायावती गरजीं- यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे
ये भी पढ़ें:मायावती ने बताया क्यों नहीं करेंगी गठबंधन? चुनावी गणित समझाकर दिए संदेश

मायावती ने कहा कि 2007 में यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार आने के बाद जातिवादी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा व सपा ने षडयंत्र किया और बसपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने दिया। रही सही कसर ईवीएम की मदद ली जबकि बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं। इन दलों ने अब दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार के हम आभारी हैं; क्यों मायावती ने की तारीफ और सपा पर अटैक

मायावती ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी मैंने सुना कि अखिलेश यादव ने सत्ता में आने पर कांशीराम का स्मारक बनाने की बात कही लेकिन जब सत्ता में थे तो कभी ऐसा नहीं किया। ये लोग जब सत्ता में नहीं होते हैं तो इन्हें बसपा के नेता और दलित समाज के संतों की याद आती है जब सत्ता में आते हैं तो कुछ नहीं याद रहता है। ऐसे दोगले लोगों से सावधान रहना चाहिए। बसपा की सरकार रहते हुए मैंने जिन स्मारकों का नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा उन्हें सपा की सरकार आने पर बदल दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।