BSP Mayawati Rally Update: बीएसपी की महारैली में मायावती बोलीं- विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे, गठबंधन में टूटती है सरकार BSP Mayawati Rally LIVE Updates from Lucknow Kanshi Ram Death Anniversary Akash Anand - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशBSP Mayawati Rally Update: बीएसपी की महारैली में मायावती बोलीं- विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे, गठबंधन में टूटती है सरकार

BSP Mayawati Rally Update: बीएसपी की महारैली में मायावती बोलीं- विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे, गठबंधन में टूटती है सरकार

BSP Mayawati Rally: कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में 9 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती महारैली हुई। मायावती ने मंच से सपा, कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। राजधानी लखनऊ में आयोजित रैली में समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची।

BSP Mayawati Rally Update: बीएसपी की महारैली में मायावती बोलीं- विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे, गठबंधन में टूटती है सरकार

मायावती

Deep Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 09 Oct 2025 11:42 AM
हमें फॉलो करें

BSP Mayawati Rally: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की महारैली आयोजित हुई। मायावती करीब तीन घंटे तक मंच पर मौजूद रहीं। रैली को लेकर लखनऊ पूरी तरह नीले रंग में रंगा नजर आया। कांशीराम स्मारक स्थल पर विशाल मंच तैयार किया गया था। रमाबाई अंबेडकर मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था थी। रैली में प्रदेशभर से लाखों कार्यकर्ताओं पहुंचे थे। बसपा संगठन ने करीब पांच लाख लोगों के जुटान का दावा किया है। सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए थे। यह रैली केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखी गई।

9 Oct 2025, 11:40:56 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं; आजम की चर्चाओं पर मायावती का जवाब

BSP Mayawati Rally LIVE: लखनऊ में बसपा की महारैली में आजम की चर्चाओं को लेकर मायावती ने बिना नाम लिए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विरोध अफवाह फैला रहे थे। मैं किसी से छिपकर नहीं मिलती हूं,खुले में मिलती हूं।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

9 Oct 2025, 11:25:11 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- कांशीराम का नहीं करते सम्मान

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने सपा को दोमुंहा कहा। मायावती ने कहा कि अगर अखिलेश यादव बसपा संस्थापक कांशीराम का सचमुच सम्मान करते, तो अलीगढ़ मंडल के कांशीराम नगर ज़िले का नाम बदलकर कासगंज न करते। उन्होंने सवाल किया कि हमने विश्वविद्यालयों और संस्थानों का नाम कांशीराम जी और अन्य महान नेताओं के नाम पर रखा और कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, लेकिन सपा सरकार ने उन सभी को बंद कर दिया। यह दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है?

9 Oct 2025, 11:10:08 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: महारैली में मायावती ने बताया क्यों नहीं करेंगी गठबंधन? चुनावी गणित समझाकर दिए संदेश

BSP Mayawati Rally LIVE: लखनऊ में BSP की महारैली में मायावती ने गठबंधन का नुकसान बताया। उन्होंने चुनावी गणित समझाकर 2027 के लिए संदेश दिए। उन्होंने कहा कि सपा 2007 की तरह 2027 का चुनाव भी बिना गठबंधन अपने दम पर लड़ेगी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

9 Oct 2025, 11:08:38 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने की आकाश आनंद की तारीफ, कहा- समर्थन दें

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने आकाश आनंद को लेकर कहा कि आकाश मेरे मार्गदर्शन में चल रहे हैं। बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मेरे दिशानिर्देशन में लगातार प्रयास कर रहे हैं। ये अच्छी बात है। आकाश बहुत मेहनत कर रहे हैं। पार्टी हित में काम कर रहे हैं। बसपा के समर्थकों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिले उनके साथ खड़े रहें।

9 Oct 2025, 11:06:06 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: संविधान नहीं बदलने देंगे, गंठबंधन नहीं करेंगे: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि संविधान हम बदलने नहीं देंगे। बसपा लाओ, जनता को खुशहाल बनाओ। बूथ स्तर पर बहुजन समाज को जोड़िए। उन्होंने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। बसपा अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

9 Oct 2025, 11:03:19 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: भीड़ ने तोड़े रिकॉर्ड, दिहाड़ी पर नहीं खुद आए हैं लोग

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि इस रैली में अन्य दलों की तरह मजदूरी देकर दिहाड़ी पर नहीं लाया गया है बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई के पैसों से खुद चलकर मुझे सुनने आए हैं। लाखों की भीड़ ने आकर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

9 Oct 2025, 11:01:46 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: अपनी बहनजी को पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाएं: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि जातिवादी दल संविधान को बदलने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। भले ही इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के संविधान को सुरक्षित रख सकती है। अब बसपा को समर्थन देकर पांचवीं बार अपनी बहनजी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

9 Oct 2025, 10:59:17 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: बसपा सरकार में खत्म करेंगे दलितों-पिछड़ों के खिलाफ बने कानून: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा की सरकार बनने पर उन सभी कानूनों को बदल दिया जाएगा जो कि दलितों-पिछड़ों के खिलाफ हैं। राज्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच वाली सरकार बनेगी। लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

9 Oct 2025, 10:56:29 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: गठबंधन करके हारते हैं, इस बार यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायवती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि जब भी पार्टी ने विधानसभा का चुनाव गठबंधन करके लड़ा है तो पार्टी को विशेष लाभ नहीं हुआ है। हमारी पार्टी का वोट गठबंधन की पार्टी को एकतरफा ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन उनकी जातिवादी मानसिकता विशेष तौर पर अपर कास्ट समाज का वोट बीएसपी के उम्मीदवारों को ट्रांसफर नहीं हो पाता। इससे हमारे पार्टी के उम्मीदवार नहीं जितते और पार्टी का वोट प्रतिशत कम हो जाता है। गठबंधन की सरकार बनने पर सरकार समय से पहले गिर जाती है।

9 Oct 2025, 10:54:58 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: आई लव मुहम्मद पर मायावती की भी नसीहत, सपा पर तीखा हमला; चंद्रशेखर पर क्या कहा

BSP Mayawati Rally LIVE: यूपी की पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों और उनके महापुरुषों के अपमान में सबसे आगे रही है। मायावती ने कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर जिन जिलों और योजनाओं के नाम रखे गए थे, उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर बदल दिया गया था।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

9 Oct 2025, 10:44:10 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मुस्लिम समाज का विकास नहीं हो पा रहा, मजहब सुरक्षित नहीं: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि सपा और बीजेपी सरकार ने समाज का विकास नहीं किया है। गरीबी, बेरोजगारी आदि बढ़ गई है। आरक्षण का सही से लाभ नहीं मिल पा रहा। मुस्लिम समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। अब इनका जानमाल, मजहब भी सुरक्षित नहीं। यूपी में कानून व्यवस्था कोई अच्छी नहीं है।

9 Oct 2025, 10:34:02 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: आई लव की राजनीति नहीं, संविधान से चलें: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर महारैली के मंच से मायावती ने कहा कि किसी धर्म,जाति पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। सभी को संविधान से चलना चाहिए। आई लव की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

9 Oct 2025, 10:32:30 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने ट्रंप के टैरिफ पर दी सरकार को सलाह

BSP Mayawati Rally LIVE: अमेरिकी टैरिफ से केंद्र सरकार सचेत रहे। स्वदेशी हवा-हवाई न हो, हम स्वागत करेंगे।

9 Oct 2025, 10:31:45 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: रोका जा सकता था पहलगाम हमला: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: महारैली में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि पहलगाम हमला रोका जा सकता था। सरकार ने सुरक्षा का प्रबंध अच्छा नहीं किया था।

9 Oct 2025, 10:28:51 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: योगी सरकार के हम आभारी हैं; क्यों मायावती ने की तारीफ और सपा पर अटैक

BSP Mayawati Rally LIVE: लखनऊ में आयोजित बसपा महारैली में मायावती का सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधा है। वहीं योगी सरकार तारीफ की। मायावती ने काशीराम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा काशीराम की पुण्यतिथि है। मायावती ने कहा कि काशीराम का समर्पण हमेशा याद रहेगा।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

9 Oct 2025, 10:22:32 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा- EVM सिस्टम खत्म हो सकता है, BSP की सरकार बनना जरूरी

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि बीएसपी की सरकार बनाना बहुत जरूरी है। ईवीएम वाला सिस्टम खत्म हो सकता है। ईवीएम पर धांधली के आरोप लगते रहे हैं। दलितों का वोट बांटने का काम हो रहा। समाज के स्वार्थी लोगों का प्रयोग हो रहा। ऐसी स्वार्थी लोगों से सावधान रहना होगा।

9 Oct 2025, 10:20:52 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: बसपा को कमजोर करने की साजिश, बिकाऊ को खरीद रहे

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि 2007 में यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार आने के बाद जातिवादी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा व सपा ने षडयंत्र किया और बसपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने दिया। रही सही कसर ईवीएम की मदद ली जबकि बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं। इन दलों ने अब दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं।

9 Oct 2025, 10:18:57 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: आरक्षण अभी पूरा नहीं मिला है, जागरुक हो दलित समाज: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचला गया। बाबा साहेब को संसद नहीं पहुंचने दिया था। बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया था। सपा ने कांशीराम का हमेशा अपमान किया। दलित समाज को जागरुक होना होगा। आरक्षण अभी पूरा नहीं मिल पाया है।

9 Oct 2025, 10:17:09 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर बाबासाहेब का किया अपमान, अब संविधान हाथ में लेकर नाटकबाजी: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगातार बाबासाहेब के संविधान का अपमान किया था और कभी भी उनका सम्मान नहीं किया और अब कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं।

9 Oct 2025, 10:15:46 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: सपा ने गुंडो को बढ़ावा दिया, कांग्रेस संविधान को लेकर नाटक कर रही: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि समाज के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया गया है। सपा सरकार में गुंडे, माफिया को बढ़ावा मिला। बीजेपी सरकार में भी यही स्थिति दिख रही। संविधान को लेकर कांग्रेस नाटक करती है।

9 Oct 2025, 10:14:37 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मेरी छवि खराब करने को CBI के जंजाल में फंसाने की हुई साजिश: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने संबोधन में कहा कि सपा, बीजेपी, कांग्रेस जातिवादी पार्टियां हैं। मुझ पर कई फर्जी केस कराए गए। मुझे सीबीआई के जंजाल में फंसाने की साजिश हुई। मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास हुआ।

9 Oct 2025, 10:11:47 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: बहुजन समाज को एकजुट होना है, सत्ता की मास्टर चाबी हाथ में लेनी है

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने संबोधन में कहा कि दोहरा चरित्र वालों से सावधान रहिए। बहुजन समाज को एकजुट होना है। सत्ता की मास्टर चाबी हाथ में लेनी है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी। बाबा साहेब, कांशीराम का सपना साकार करेंगे।

9 Oct 2025, 10:10:01 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: सपा को सत्ता में रहते पीडीए की याद नहीं आई

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कहा कि मैंने सुना कि अखिलेश यादव ने सत्ता में आने पर कांशीराम का स्मारक बनाने की बात कही लेकिन जब सत्ता में थे तो कभी ऐसा नहीं किया। ये लोग जब सत्ता में नहीं होते हैं तो इन्हें बसपा के नेता और दलित समाज के संतों की याद आती है जब सत्ता में आते हैं तो कुछ नहीं याद रहता है। ऐसे दोगले लोगों से सावधान रहना चाहिए। बसपा की सरकार रहते हुए मैंने जिन स्मारकों का नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा उन्हें सपा की सरकार आने पर बदल दिया गया।

9 Oct 2025, 10:08:08 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: बीजेपी ने सपा की तरह पैसा नहीं दबाया: मायावती

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने रैली में भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रैली ग्राउंड पर पैसा लगाया है। सपा के लिए कहा कि बीजेपी ने सपा की सरकार की तरह टिकट का पैसा दबाकर नहीं रखा। भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया बल्कि स्मारक के रखरखाव के लिए खर्च किया।

9 Oct 2025, 09:58:01 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने यूपी सरकार का जताया आभार

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने रैली में मंच से यूपी सरकार का आभार जताया। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार के हम आभारी हैं। रैली स्थल को सरकार ने मरम्मत कराया है। टिकट का पैसा मरम्मत पर खर्च किया है।

9 Oct 2025, 09:55:34 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती की रैली में भीड़ ने तोड़े रिकॉर्ड

BSP Mayawati Rally LIVE: बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली में भीड़ उमड़ी है। मायावती का कहना है कि भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं। रैली में पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों से आए समर्थक भी शामिल हैं।

9 Oct 2025, 09:48:23 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने काशीराम को श्रद्धांजलि दी

मायावती ने काशीराम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि काशीराम की पुण्यतिथि है। काशीराम का समर्पण हमेशा याद रहेगा। मायावती ने कहा कि भीड़ के मामले में अपना पिछला खुद का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए यहां लाखों लाखों की संख्या में इस स्थल पर मान्यवर श्री काशीराम जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे जिसके लिए पार्टी आपकी बहुत-बहुत आभारी हूं। मायावती ने सपा पर निशाना साधा।

9 Oct 2025, 09:35:56 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मायावती रैली स्थल पर पहुंच चुकी हैं। मायावती ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपने संबोधन में आकाश आनंद ने कहा कि बहन जी मेरी आदर्श हैं। वो कांशीराम जी के मिशन को पूरा करने के लिए समर्पित हैं।

9 Oct 2025, 09:20:24 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: इन मार्गों पर सारे वाहनों को रोक

जेल रोड, कैलाशपुरी, वीआई पी रोड बांग्ला बाजार तेलीबाग आने वाले सारे वाहनों को रोक दिया गया है। डायवर्सन के चक्कर यहां के संपर्क रोड के कट भी बंद कर दिए गए। संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग से रोक दिया है। काशीराम स्मारक के आसपास मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं।

9 Oct 2025, 09:00:53 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती रैली में बसपा कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए देंगी खास संदेश

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती ने लगातार चुनावी हार और वोट शेयर में गिरावट के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी के खोए हुए वोट बैंक को वापस पाने की कोशिश में रैली का आयोजन किया है। एक बसपा नेता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बहनजी कांशीराम स्मारक से पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने और विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार से निराश कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का संदेश देंगी।

9 Oct 2025, 08:47:13 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: बसपा के सम्मेलन के चलते सुबह से ही कई रास्ते जाम

बसपा के सम्मेलन के चलते सुबह से ही कई रास्ते जाम हो गए हैं।बसपा के सम्मेलन में की राज्यों से आईं बसें शहर के चारो तरफ हाईवे के किनारे लगा दी गई। पारा से अवध चौराहा टेंपो नहीं जा रहे हैं। पारा से लेकर बुद्धेश्वर तक एक लेन में बसों की कतार लगी हुई है। आगरा एक्सप्रेस वे वाले मोड़ पर भी बसें खड़ी हैं।

9 Oct 2025, 08:27:42 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: जुटने लगे कार्यकर्ता

रमाबाई अंबेडकर स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के ठहरने का इंतजाम है। जुटान शुरू हो चुकी है। सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

9 Oct 2025, 07:57:39 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: लखनऊ में रूट डायवर्जन

संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर आज राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की एक बड़ी रैली होने जा रही है। पार्टी ने इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आने वाले चुनावों से पहले अपनी ताकत दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। कांशीराम स्मारक स्थल पर गुरुवार सुबह से कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान गीतापल्ली मोड़, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ, बंगलाबाजार, पुराना जेल रोड पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

9 Oct 2025, 07:45:04 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: रैली के बाद मायावती कार्यकर्ताओं से लेंगी फीडबैक

रैली के बाद मायावती चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ अलग बैठक कर फीडबैक भी लेंगी। तमाम जानकारियों के आधार पर संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना का खाका खींचा जाएगा।

9 Oct 2025, 07:43:59 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: मायावती तीन घंटे मंच पर रहेंगी

इस बार मायावती ने रैली के लिए अलग योजना तैयार की है। वह करीब तीन घंटे तक मंच पर मौजूद रहेंगी। मंच पर उनके साथ भाई आनंद कुमार, भतीजे आकाश आनंद और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र सहित सात प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

9 Oct 2025, 07:41:24 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: चार साल पहले मायावती ने यही की थी रैली

चार साल पहले यानी 2021 बसपा प्रमुख मायावती ने 9 अक्तूबर को ही कांशीराम स्मारक स्थल में रैली की थी। तब कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने थे। 2022 के चुनाव में बसपा महज़ एक सीट पर ही जीत सकी थी। इस बार भी उन्होंने रैली के लिए वही तारीख और वही स्थान चुना है।

9 Oct 2025, 07:39:00 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: पांच लाख लोगों के जुटान का दावा

बसपा गुरुवार को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाकर वर्ष 2027 में खुद को मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने रखेगी। खिसकती राजनीतिक जमीन जुटाने की जद्दोजहद में जुटी बसपा में मायावती गुरुवार को नई जान फूंकने की कोशिश करेंगी। 2024 लोकसभा चुनावों में छिटक गए वोटरों को एक बार फिर पार्टी से जोड़ कर ताकत बढ़ाने की कवायद में जुटेंगी। बामसेफ और बीएस-4 को जिम्मेदारी दी गई है। तकरीबन पांच लाख लोगों के जुटान का दावा है। 2027 चुनाव बसपा के लिए 'करो या मरो' सरीखा है।

9 Oct 2025, 07:17:16 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: रैली से पहले आकाश आनंद की अपील

लखनऊ में बसपा रैली से पहले आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि “महान बहुजन नायक, बामसेफ, डीएस-4 और बसपा के संस्थापक मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन। आइए, उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराएं। आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देश में आज लखनऊ में राज्यव्यापी विशाल आयोजन किया जा रहा है, जिसे बहनजी स्वयं संबोधित करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि “बहुजन मिशन को फिर से मजबूत करने का अवसर” है। हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि कांशीराम साहेब का संदेश और बहनजी की विचारधारा हर घर तक पहुंचे।

9 Oct 2025, 07:09:25 AM IST

BSP Mayawati Rally LIVE: सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी

पुरानी जेल रोड के कांशीराम स्मारक स्थल पर उनके 19वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन कार्यक्रम और रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 2114 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त अपराध व यातायात कमलेश दीक्षित के मुताबिक श्रद्धा सुमन कार्यक्रम और रैली को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।